बालोद के हाईवे पर मचा हड़कंप! कच्चे लोहे से लदा 14 चक्का ट्रक धू-धूकर जला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Balod Truck Fire : बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कच्चे लोहे (आयरन ओर) से लदे एक चलते 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई।
Balod Truck Fire
छत्तीसगढ़ बालोद ट्रक आगसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बालोद में नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक में लगी आग।

  • आयरन ओर से लदा 14 चक्का ट्रक बना आग का गोला।

  • चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान।

  • दमकल पहुंचने से पहले पूरा ट्रक जलकर खाक।

  • शॉर्ट सर्किट की आशंका, पुरूर पुलिस कर रही जांच।

Truck Fire in Balod, Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कच्चे लोहे (आयरन ओर) से लदे एक चलते 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया।

हालात बिगड़ते देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते ट्रक से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। हालांकि आग की चपेट में आकर ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ट्रक आयरन लेकर रायपुर की ओर जा रहा था

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना क्षेत्र में बिजली कार्यालय के सामने की है। ट्रक क्रमांक CG-04-QH-9770 कच्चा लोहा लेकर नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:15 बजे अचानक ट्रक से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खतरे को भांपते हुए चालक ने तत्काल ट्रक से छलांग लगा दी। उसकी इस सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Balod Truck Fire
प्रतापपुर में चलती बस का टायर फटा, हादसे में 15 यात्री घायल, चालक बस में फंसा

दमकल पहुंचने तक जल चुका था पूरा ट्रक

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग को बुलाया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन तब तक आग पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले चुकी थी। देखते ही देखते 14 चक्का ट्रक जलकर खाक हो गया। ट्रक और उसमें लदे कच्चे लोहे को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन सामने नहीं आया है।

प्रारंभिक जानकारी में ट्रक में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रक नारायणपुर निवासी रामानंद यादव का बताया जा रहा है। पुरूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया और किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई।

Balod Truck Fire
बैलाडीला में खनन मलबे का कहर, अब कांग्रेस करेगी जांच, NMDC की भूमिका पर उठेंगे और सवाल