Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जवान जो ठानते हैं, वो करते हैं’, शाह ने बताई नक्सल खत्म करने की टाइमलाइन

नवा रायपुर में अमित शाह ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार अनाज, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा पहुंचा रही है। 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में सुरक्षा बल अहम भूमिका निभा रहे हैं।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 23, 2025 | 09:24 PM

नवा रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (फोटो- @ani)

Follow Us
Close
Follow Us:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक ऐतिहासिक ऐलान करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि “हमारे जवान जो तय करते हैं, वो हासिल करते हैं।” शाह ने भरोसा जताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार सिर्फ बंदूक नहीं, विकास की रोशनी भी पहुंचा रही है। उनके इस भाषण ने पूरे देश का ध्यान फिर से नक्सल समस्या और उससे जुड़े समाधान की ओर खींचा है।

शाह ने कहा कि जिन इलाकों में एक समय बंदूकें बोली जाती थीं, वहां आज बच्चों के हाथों में पेंसिल है और सरकार अनाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, घर और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते 35 सालों में नक्सली हिंसा से 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई या वे विकलांग हो गए। शाह ने सुरक्षा बलों की वीरता को “स्वर्ण अक्षरों” में लिखने योग्य बताया और कहा कि यह पराक्रम न सिर्फ देश के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।

नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक जंग
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव, बीएसएफ और कोबरा के डीजी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अमित शाह ने कोबरा, सीआरपीएफ, डीआरजी और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों के साहस को नमन करते हुए कहा कि देशवासी उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि माओवादी अड्डों को ध्वस्त कर जवानों ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने आरोपों को बताया राजनीतिक, शाह के खिलाफ टिप्पणी का है मामला

छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किए जब्त

सुरक्षाबलों के निशाने पर 300 नक्सली… छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सर्च ऑपरेशन शुरू

कब्र पर कलह…छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को कब्र में दफनाने पर लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट ने क्या किया?

यह भी पढ़ें:  गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल का इस्तीफा, उपचुनाव हार की जिम्मेदारी ली

किताब ‘लियोर ओयना’ का लोकार्पण भी किया
शाह ने नवा रायपुर में ‘लियोर ओयना’ नामक पुस्तक का विमोचन किया, जो बस्तर में नक्सल हिंसा और आदिवासियों के संहार की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह किताब मानवाधिकार के नाम पर नक्सलियों से सहानुभूति रखने वालों की आंखों से पर्दा हटाएगी और सच्चाई को सामने लाएगी। अमित शाह का यह ऐलान न सिर्फ सुरक्षा बलों की पीठ थपथपाने वाला कदम है, बल्कि यह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए आशा की किरण भी है। अब देश की निगाहें 2026 पर हैं, जब भारत एक नई कहानी लिखने जा रहा है नक्सल मुक्त भारत की।

Amit shah naxalism end 2026 security forces says jawans achieve

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 09:24 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.