-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Congress Chief Shaktisinh Gohil Resigns After Bypoll Defeat
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल का इस्तीफा, उपचुनाव हार की जिम्मेदारी ली
- Written By: सौरभ शर्मा
गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने इस्तीफा दे दिया। कडी सीट भाजपा और विसावदर सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई। यहां से कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा।

कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल (फोटो- सोशल मीडिया)
अहदाबाद: गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर हलचल मचा दी है। कडी और विसावदर सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे नैतिक जिम्मेदारी करार देते हुए कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा न उतरने की जिम्मेदारी वे खुद लेते हैं।
शक्तिसिंह गोहिल ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पहले ही भेज दिया है। राज्यसभा सांसद गोहिल को जून 2023 में गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम निराशाजनक रहे और अब संगठन को नए नेतृत्व की जरूरत है।
कडी सीट पर भाजपा की बड़ी जीत
कडी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और यह भाजपा विधायक कर्सन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव में भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को भारी अंतर से हराकर सीट पर कब्जा बरकरार रखा। चावड़ा ने लगभग 39,452 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीश चावड़ा तीसरे स्थान पर रहे। यह हार कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
सपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
विसावदर में आप का परचम, भाजपा को मिली शिकस्त
विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने जोरदार वापसी की है। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 वोटों से हराया। यह सीट पहले आप विधायक भूपेंद्र भायाणी के इस्तीफे से खाली हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी नितिन रणपरिया यहां तीसरे नंबर पर रहे। यह भी उल्लेखनीय है कि भाजपा 2007 से इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं, सेना के भरोसे सरकार: रक्षा मंत्री का कबूलनामा
गुजरात में कांग्रेस को मिली दोहरी हार ने पार्टी के लिए चिंतन की स्थिति पैदा कर दी है। शक्तिसिंह गोहिल का इस्तीफा जहां एक ओर नेतृत्व में बदलाव की ओर इशारा करता है, वहीं भाजपा और आप की मजबूती ने आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
Gujarat congress chief shaktisinh gohil resigns after bypoll defeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














