Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेलंगाना पुलिस के सामने 38 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली गिरफ्तार

सुरक्षाबलों द्वारा छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में जोर-शोर से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। तेलंगाना पुलिस के सामने 38 माओवादियों ने सरेंडर किया है।

  • By सौरभ पाल
Updated On: May 09, 2025 | 07:55 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- नक्सली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद: सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में शुक्रवार को पुलिस के समक्ष पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के 38 सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

नक्सल विरोधी अभियान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में काफी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इससे पहले भी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का वादा किया है। इसलिए नक्सल विरोधी अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है और उम्मीद के अनुरू सफलता भी मिल रही है।

तेलंगाना पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 265 माओवादियों ने भद्राद्री कोठागुडेम जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इसमें कहा गया है कि विभिन्न कैडर के 38 माओवादियों ने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ने और अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि माओवादियों ने भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया।

पाकिस्तान के समर्थन में सिर्फ किया एक पोस्ट और… यूपी से आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में ओरछा थानाक्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों कोंदाराम उसेंडी (35) और करंजे उसेंडी (40) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि ओरछा थाने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जिला पुलिस के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर कोडोली, छोटेपलरनार और रेंगाबेड़ा गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान जंगल में थे तब दो संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे, ऐसे में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

38 naxalites surrendered in telangana 2 arrested in chhattisgarh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2025 | 07:55 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh News
  • Naxalite Surrenders
  • Telangana

सम्बंधित ख़बरें

1

केंद्रीय कर्मचारियों से पहले इस राज्य को दिवाली गिफ्ट, सीएम ने 55% DA का किया ऐलान

2

प्रेमिका की शादी से बौखलाया प्रेमी, ससुराल भेज दिया बम का पार्सल, बाल-बाल बचे लोग

3

धरने पर बैठी सरकार…राष्ट्रपति ने मिलने का नहीं दिया समय, अब राहुल गांधी की पोस्ट से बढ़ी हलचल

4

संपादकीय: ऑपरेशन सफल, मरीज मर गया, दलबदल विरोधी कानून पर सुको का कड़ा रुख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.