5 लाख के इनामी नक्सल कमांडर सहित 2 नक्सली ढेर, शव और हथियार बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सल कमांडर सहित 2 नक्सलियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया।
- Written By: Saurabh Pal
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
रायपुरः छत्तीसगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्सेस, पुलिस और डीआरजी जवान संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी है। इसी क्रम में सुकमा जिले में बुधवार को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 नक्सलवादियों को ढेर कर दिया। इसमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस और डीआरजी जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। हालांकि सर्च ऑपरेशन जंगल में अब भी जारी है, उम्मीद जताई जा रही है कि कई नक्सली इसी इलाके में शरण लिए हुए हैं। नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई।
पेड़ों और पत्थरों के सहारे जवानों ने नक्सलियों का काम-तमाम किया
सम्बंधित ख़बरें
दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, IED और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
‘धर्म देखकर मारा…’, असद के एनकाउंटर पर भड़के मौलाना रशीदी, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में घायल बदमाश ने मांगी सिगरेट, पुलिस मुठभेड़ का वीडियो वायरल
सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर को कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बताया गैरकानूनी
जानकारी के मुताबिक सुकमा डीआरजी और पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर पुसगुन्ना जंगल में मौजूद हैं, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर करीब 2 बजे जवान नक्सलियों के करीब पहुंचे तो नक्सली फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस और डीआरजी के जवानों की तरफ से जवाबी एक्शन लिया गया। इस दौरान चालाकी से काम लेते हुए जवानों ने पेड़ों और पत्थरों के पीछे छिपकर नक्सलियों को टारगेट किया और दो को मार गिराया।
कमांडर बमन ढेर, महिला नक्सली की नहीं हो पाई शिनाख्त
मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस (Local Organization Squad)) कमांडर बमन के रूप में हुई है। कमांडर बमन पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले हैं।
