-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Year Ender 2024 This Year Issue Of Neet Paper Leak Case In News Know What Has Happened So Far
Year Ender 2024: इस साल सड़क से संसद तक छाया रहा NEET पेपर लीक का मुद्दा, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Year Ender 2024: इस साल नीट पेपर लीक का मुद्दा पूरे देश में छाया रहा। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संसद सत्र में भी इस मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Year Ender 2024: इस साल सड़क से संसद तक छाया रहा NEET पेपर लीक का मुद्दा, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
नवभारत डेस्क: नीट-यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस साल यह परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। परीक्षा में 23 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इका परिणाम आने के बाद पेपर लीक का मामला सामने आया था।
इस साल नीट पेपर लीक का मुद्दा पूरे देश में छाया रहा। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संसद सत्र में भी इस मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
सीबीआई ने दायर की चार्जशीट
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ‘नीट यूजी’ परीक्षा पेपर लीक मामले में शुक्रवार को गिरोह के प्रमुख सदस्य अमित कुमार सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ पांचवां पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया। झारखंड के बोकारो निवासी सिंह ने कथित तौर पर लीक की साजिश रची और उसे अंजाम दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
PhysicsWallah पर इनकम टैक्स का शिकंजा! विभाग ने ₹263 करोड़ का भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद
अब आदिवासी छात्रों का सपना होगा सच! फिजिक्सवाला देगा फ्री JEE-NEET कोचिंग
Physics Wallah IPO: ₹3,820 करोड़ का आईपीओ की तैयारी, अलख पांडे की कंपनी ने फाइल की DRHP
4,600 करोड़ रुपये की IPO लाने की तैयारी में Physics Wallah, कंपनी ने सेबी के पास फाइल किया DHRP
अधिकारियों ने बताया कि पटना में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दाखिल आरोप-पत्र में एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सिंह गिरोह का मुख्य षड्यंत्रकारी था तथा उसे बिहार और झारखंड में अभ्यर्थियों को लीक किये गए प्रश्नपत्र वितरित करने में बोकारो के सुदीप कुमार और युवराज कुमार, नालंदा (बिहार) के अभिमन्यु पटेल एवं पटना के अमित कुमार ने मदद की थी।
नामजद आरोपियों की संख्या 45 हुई
सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि “नीट पेपर लीक मामले में दाखिल आरोप-पत्रों में नामजद आरोपियों की संख्या 45 हो गई है और वे सभी अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।” सीबीआई ने 23 जून को जांच अपने हाथ में ले ली थी।
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप-पत्र भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं जैसे 120-बी, 109, 409, 420, 380, 201 और 411 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (जैसा कि 2018 में संशोधित) की धारा 13(2) के साथ धारा 13(1) (ए) के तहत दाखिल किया गया है।
फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान कर ली गई
बयान में कहा गया है कि “प्रश्नपत्र चोरी या कदाचार के लाभार्थी उम्मीदवारों के नाम और एमबीबीएस छात्र के नाम, जिन्होंने चोरी किए गए प्रश्नपत्र को हल किया था, या वास्तविक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में शामिल हुए थे, उनकी पहचान पहले ही कर ली गई है और उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी/ शिक्षा मंत्रालय के साथ साझा किया गया है।”
Year ender 2024 this year issue of neet paper leak case in news know what has happened so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMMalaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
Aug 05, 2026 | 08:40 AMजायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
Aug 05, 2026 | 08:39 AMBWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
Aug 05, 2026 | 08:39 AMट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Aug 05, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














