

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि वर्धमान यूनिवर्सिटी का एंट्री एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार तुरंत ही Rajasthan Pre DELED Admit card 2026 VMOU की ऑफिशियल साइट predeledraj2026.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ अपलोड करनी होगी।
बता दें कि वर्धमान महावीर ऑपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा बीएसटीसी परीक्षा को आयोजित करा रही है। यह परीक्षा 20 मई को 2 शिफ्ट में कराई जाएगी। प्रथम शिफ्ट सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट अपराह्न 2.30 से 5.30 बजे तक कराई जाएगी।
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे है। वे उन्हें डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधा एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालना होगा। छात्रों को फॉलो करने होंगे ये नियम... 1. राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट prdeledraj.com पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना होगा।
3. आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर प्रोसीड बटन पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद छात्रों के एंट्री पत्र स्क्रीन पर खुल हो जाएंगे। जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते है।
1. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय से 30 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाअगा।
2. परीक्षा के समय परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दिए गए हुए समय पर ही पहुंचना अनिवार्य है। ताकि विद्यार्थियों की सही ढंग से चैकिंग हो सके।
3. परीक्षा के समय केंद्र पर अपने साथ नीली पेन, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पहचान पत्र, एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
4. परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना निषेध है।
5. परीक्षार्थियों के लिए अधिक जानकारी www.predeledraj2026 पर उपलब्ध है। नेत्रहीन परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 दिन पहले पहुंचना होगा। और केंद्राधीक्षक को लिखित में सूचना देनी होगी।
यह भी पढ़ें:
1. डी.एल.एड सामान्य पाठ्यक्रम के छात्र हिंदी भाषा के ही प्रश्नों को हल करेंगे
2. डी.एल.एड संस्कृत पाठ्यक्रम के छात्र संस्कृत भाषा के प्रश्न हल करेंगे
3. परीक्षार्थियों के लिए ओएमआर में रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक, प्रश्न पत्र सीरीज सही ढ़ंग से भरनी होगी।