सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SBI में 5180 पदों पर निकली भर्ती
SBI Clerk Notification 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
- Written By: पूजा सिंह
(सौजन्य सोशल मीडिया)
SBI Recruitment Notification 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अगस्त महिना एक सुनहरा मौक लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एसबीआई की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 5180 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
- जूनियर एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
- वहीं एससी व एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
इतने अंकों की होगी परीक्षा
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लोकल लैग्वेंज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक का नकारात्मक मार्क भी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
क्या MBBS के बाद हर डॉक्टर कमाता है लाखों? जानिए सबसे अधिक सैलरी वाले मेडिकल करियर विकल्प
NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ₹53,000 शुरुआती सैलरी
इननी होगी एप्लीकेशन फीस
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भी भुगतान करना होगा। सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये और एससी व एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
