कम बजट में बढ़िया फोन चाहिए? Flipkart की Buy Buy Sale में मिलेंगे जबरदस्त ऑफर
Flipkart Buy Buy Sale: 5 दिसंबर से Flipkart अपनी खास Buy Buy Sale की शुरुआत करने जा रहा है, जिसका इंतज़ार कई लोग नए फोन खरीदने के लिए कर रहे थे। यह मेगा सेल कुल 6 दिनों तक लाइव रहेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Flipkart Buy Buy Sale में क्या है खास। (सौ. Flipkart)
Flipkart Mobile Offers In Buy Buy Sale: 5 दिसंबर से Flipkart अपनी खास Buy Buy Sale की शुरुआत करने जा रहा है, जिसका इंतज़ार कई लोग नए फोन खरीदने के लिए कर रहे थे। यह मेगा सेल कुल 6 दिनों तक लाइव रहेगी। कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले ही कई स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली भारी छूट के संकेत दे दिए हैं। आइए जानते हैं, इस सेल में किन-किन मॉडलों पर कितनी बचत होने वाली है।
एक्स्ट्रा सेविंग का मौका: SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
अगर आप सेल के दौरान ज़्यादा बचत करना चाहते हैं, तो Flipkart ने इसके लिए SBI बैंक के साथ साझेदारी की है। शॉपिंग के बाद SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने खरीदारों की सुविधा के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध कराया है, जिससे महंगे फोन्स की खरीद आसान हो जाएगी।
Moto G96 5G: 1000 रुपए सस्ता मिलेगा
फिलहाल सेल शुरू होने से पहले Moto G96 5G का 8GB रैम वेरिएंट 18,999 रुपए में बिक रहा है। लेकिन Buy Buy Sale के दौरान यही मॉडल 17,999 रुपए में उपलब्ध होगा। यानी ग्राहक इस फोन पर 1,000 रुपए की सीधी बचत कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के बैंकों का ‘रिपोर्ट कार्ड’: सेंट्रल बैंक 128% के साथ ‘टॉपर’, यूको बैंक 15% पर फेल!
65 हजार लोग, 109 गांव और सिर्फ एक कैश काउंटर, मारेगांव में SBI की बड़ी लापरवाही उजागर! पानी तक की सुविधा नहीं
रिलायंस टेलीकॉम SBI फ्रॉड केस… CBI की मुंबई में बड़ी छापेमारी, सतीश सेठ और अन्य पर केस
सस्ती बाइक खरीदने का सही समय? बिक्री में आया बड़ा उछाल, इन 5 कंपनियों की बाइक पर टूट पड़े ग्राहक
Moto Edge 60 Stylus: 2000 रुपए की बड़ी बचत
सेल में दूसरा बड़ा ऑफर Moto Edge 60 Stylus पर मिलेगा। इसका 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पहले 19,999 रुपए में बेचा जा रहा था। लेकिन सेल के दौरान इसकी कीमत घटकर 17,999 रुपए रह जाएगी। कुल मिलाकर, इस फोन पर ग्राहकों को 2,000 रुपए का शानदार फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े: अब घर बैठे करें कपड़ों का ट्रायल! Google ला रहा है कमाल का AI फीचर
iPhone 16 से लेकर Nothing Phone 3a तक आने वाले हैं बड़े ऑफर
Moto के इन मॉडलों के अलावा कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर भी बेहतरीन डील्स मिलने वाली हैं। इसमें शामिल हैं:
- iPhone 16
- Oppo K13x 5G
- Samsung Galaxy S24 FE
- Samsung Galaxy S24
- Vivo T4 Lite 5G
- Oppo K13 5G
- Vivo T4 5G
- Realme P4 5G
- Nothing Phone 3a
हालांकि इन प्रीमियम और मिड-रेंज फोन्स पर मिलने वाली सटीक डील्स का खुलासा Flipkart ने अभी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इस सेल में ग्राहकों को सीजन के सबसे बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
