बिना परीक्षा के 10वीं पास के लिए 390 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
CCS Vacancy 2025: सरकारी नौकरी पाने के लिए अक्सर युवा घंटों तक परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन इस बार आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। 10वीं पास उम्मीदवार CCS HAU में अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर अप्रेंटिस भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
CCS HAU Recruitment 2025: बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने 390 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। भर्ती प्रक्रिया योग्यता के आधार पर की जाएगी।
अगर आप चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई डिग्री और 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24 साल तय की गई है लेकिन सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम समय सीमा में छूट मिल सकती है।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि सेलेक्शन पहले आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन होगा और अंत में मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
UPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई की डिग्री, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ हस्ताक्षर की जरूरत होगी। उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से 10 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- बिहार शिक्षक भर्ती देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, STET के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट अप्रेंटिसशिप पोर्ट पर जाएं।
- अब होम पेज पर नवीनतम भर्ती वाले सेक्शन पर जाएं।
- CCS HAU Apprentice Recruitment 2025 की लिंक पर जाकर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी डिटेल्स भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले फॉर्म को दोबारा चेक करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म जमा करके इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
बिना परीक्षा के सिर्फ आईटीआई के मार्क्स और डॉक्यूमेंट्स के आधार पर नौकरी का मौका बिल्कुल न गवाएं। अगर आपके पास आईटीआई की डिग्री है और आप 10वीं पास हैं तो इस सरकारी नौकरी का लाभ उठा सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए CCS HAU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
