Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन, दो पालियों में हो रही परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का आप पांचवा और अंतिम दिन है। जहां दो पालियों में पुलिस भर्ती की परीक्षा आज संपन्न होगी। उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर शनिवार को पांचवें और अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।      

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 31, 2024 | 02:49 PM

पुलिस भर्ती परीक्षा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का आप पांचवा और अंतिम दिन है। जहां दो पालियों में पुलिस भर्ती की परीक्षा आज संपन्न होगी। उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर शनिवार को पांचवें और अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा से पहले जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रद्द हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई। प्रशन पत्र लीक होने के आरोपों के बाद 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

देश की सबसे बड़ी पारदर्शी पुलिस भर्ती पूरी, यूपी में 60 हजार आरक्षियों को गृह मंत्री शाह देंगे नियुक्ति पत्र

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन, सुरक्षा इंतजाम के बीच बरती सख्ती, कलवा-जुड़ा तक खुलवाया

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी एंट्री, चप्पे-चप्पे पर रखी जायेगी सीसीटीवी से नजर

यह भी पढ़ें- बैंकिग सेक्टर में जॉब करना चाहते है तो आ गया है सुनहरा मौका, कोई भी ग्रेजुएट कर सकता है अप्लाई

प्रदेश में पुलिस के 60,000 से अधिक पदों को भरने के लिए नये सिरे से परीक्षा कराना आवश्यक हो गया था। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

चौथे दिन 21.80 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित

पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन 21.80 फीसद अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। तो वहीं चौथे दिन परीक्षा के बीच बाधा डालने के प्रयास कर रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 3 सॉल्वर हैं। इस दिन परीक्षा से पहले जांच में 94 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, लेकिन उन्हें परीक्षा देने से रोका नहीं गया।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का ऐलान; 2 सालों में यूपी पुलिस में होगी 1 लाख जवानों की भर्ती

उन संदिग्ध दस्तावेजों की स्क्रूटनी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएगी। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा ने आकड़े बताए उन्होंने कहा कि परीक्षा के दूसरे दिन दो पालियों में 691936 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 344590 अभ्यर्थी तो वहीं दूसरी पाली में 401870 ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे।

पुलिस ने 11 पर दर्ज की FIR

परीक्षा केंद्रों में नकल न हो और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हो इसके लिए प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। सभी परीक्षार्थियों को तीन चरणों की चेकिंग के बाद ही केंद्र में अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसमें 3 FIR सहारनपुर में दर्ज हुई जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uttar pradesh police recruitment exam 2024 last day 5

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2024 | 02:49 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh Police Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.