-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2024 Know All The Details Apply Now
बैंकिग सेक्टर में जॉब करना चाहते है तो आ गया है सुनहरा मौका, कोई भी ग्रेजुएट कर सकता है अप्लाई
- Written By: प्रिया जैस
Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2024 : बैंकिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। जहां इंडियन ओवरसीज बैंक युवाओं के लिए एक बेहतर अपॉरच्युनिटी लाया है जिसमें इच्छुक युवा आवेदन कर सकते है।

बैंकिंग जॉब (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बैंकिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। जहां इंडियन ओवरसीज बैंक युवाओं के लिए एक बेहतर अपॉरच्युनिटी लाया है जिसमें इच्छुक युवा आवेदन कर सकते है।
इंडियन ओवरसीज बैंक ने युवाओं के लिए यहां अप्रेंटिस के पद के लिए भर्ती निकाली है। जिसमें 500 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। जो भी कैंडिडेट्स इनकी बताई गई योग्यता पर खरे उतरते है और इन पदों पर काम करने के इच्छुक है वे जल्द से जल्द आखिरी तारीख से पहले इस पद के लिए अप्लाई करें।
इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन कल यानी 28 अगस्त 2024 से ही शुरू हुए हैं। ध्यान रहे कि इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2024 है। इसी समय सीमा के अंदर आवेदक को अपने आवेदन भरना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
नासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
MP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
550 पदों पर की जा रही भर्तियां
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस पद के लिए कुल 550 पद भरेगा। अगर आप इस पद में आवेदन करने के इच्छुक है तो सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक ऑफिशियल वेबसाइट iob.in. पर विजिट करें। जहां से आप आवेदन भी कर सकते है। इस वेबसाइट पर आपको पद के बारे में सारी जानकारी भी मिल जाएगी और पद से संबंधित आगे की अपडेट्स भी यहां से मिलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का ऐलान; 2 सालों में यूपी पुलिस में होगी 1 लाख जवानों की भर्ती
आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन
इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री ली हो। अगर आयु सीमा की बात करें तो इस पद के लिए आयु सीमा 20 से 28 साल रखी गई है। एक बात का ध्यान रखें कि आवेदक ने ये डिग्री 1 अप्रैल 2020 से लेकर 1 अगस्त 2024 के बीच लेना जरूरी है।
सिलेक्शन क्रायटेरिया
इंडियन ओवरसीज बैंक के अप्रेंटिस पदों के लिए सिलेक्शन के लिए आपको परीक्षा देनी होगी। ये परीक्षा आवेदकों की ऑनलाइन माध्यम से होगी। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा 22 सितंबर 2024 रखी गई है। जिसके लिए आपको आखिरी तारीख से पहले आवेदन करने होगे जोकि 10 सितंबर 2024 है। तो वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2024 है। ऑनलाइन परीक्षा में पास होनेवाले आवेदकों का एक और टेस्ट होगा जोकि आवेदक की लोकल भाषा का टेस्ट होगा। इसमें पास होनेवाले आवेदकों का ही इस पद के लिए सिलेक्शन होगा।
यह भी पढ़ें- इस राज्य में निकले सरकारी मेडिकल ऑफिसर के लिए 895 पद, जानें कैसे करें अप्लाई
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
अगर आवेदक का सेलेक्शन इन पदों पर हो जाता है, तो रूरल/ सेमी अर्बन एरिया में नियुक्ति मिलने पर कैंडिडेट को 10000 रूपये महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। अगर आप अर्बन एरिया के लिए सेलेक्ट होते हो तो महीने का स्टाइपेंड 12000 रूपये रहेगा। अगर आपकी नियुक्ति मेट्रो एरिया में होती है तो महीने का स्टाइपेंड आवेदक का 15000 रुपये रहेगा।
आवेदन के लिए शुल्क
इन पदों के पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों के लिए फीस 944 रूपये रखा गया है। एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदक फीस 708 रुपए रखी गई है। पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए फीस 400 रुपये रखा गया है। बता दें कि, इन तीनों ही फीस में 18% जीएसटी जोड़ने के बाद आपको इतना फाइनल अमाउंट देना होगा।
Indian overseas bank apprentice recruitment 2024 know all the details apply now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM










