UPSSSC Job 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 170 पदों पर होंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया
UPSSSC Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी ने यूपी विधानसभा के लिए फायरमैन और विधानसभा रक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपी विधानसभा ने 170 पदों पर निकाली भर्तियां।
- Written By: यति सिंह
यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली बंपर भर्तियां (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकरी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूपीएसएसएससी ने यूपी विधानसभा के लिए फायरमैन और विधानसभा रक्षक भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपीएसएसएससी भर्ती 2026 के तहत 170 पदों पर उचित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए केवल पेट (PET)2025 पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 170 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें 120 पद विधानसभा रक्षक और 50 पद फायरमैन के लिए चयनित किए गए है। यूपीएसएसएससी की ओर से अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की है।
भर्ती प्रक्रिया में कौन कर सकता है आवेदन
यूपीएसएसएससी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी मान्या प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही साथ अभ्यार्थियों के पास यूपीएसएसएससी पेट (PET)2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिके
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
UP Home Guard DV-PST Admit Card 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए 13 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सभी उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता
यूपीएसएसएससी भर्ती 2026 के आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों को शारिरीक टेस्ट पास करना होगा। सामन्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस और एससी वर्ग के पुरुषों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी और महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई का होना जरूरी है। साथ ही साथ इस प्रक्रिया के लिए सीने की माप भी निर्धारित की गई है। बता दें कि दौड़ और फिटनेस टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांच की जाएगी।
कैसे की जाएगी चयन प्रक्रिया
आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा के तहत सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जा सकते है। इसके बाद शारीरिक योग्यता टेस्ट कराया जाएगा। सभी टेस्ट में पास किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए सूचित किया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का लास्ट चयन किया जाएगा।
जानें परीक्षा का पैटर्न
यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पुछे जाएंगे। बता दें कि परीक्षा 100 अंको की होगी। जिसे हल करने के लिए 2 घंटों का समय दिया जाएगा। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे। जबकी गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Nalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
कैसे करें आवेदन
यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद परीक्षा भर्ती पर क्लिक करके पेट (pet) 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
