GDP के मामले में अगले साल जापान को पछाड़ेगा भारत, वित्त वर्ष 2026-27 में इतना प्रतिशत रह सकता है ग्रोथ रेट

एक रिपोर्ट में कैपिटल इकोनॉमिक्स के एशिया पैसिफिक एरिया के प्रमुख मर्केल थिलिएंट ने ये कहा है कि हमारे पूर्वानुमानों के आधार पर हम ये उम्मीद कर रहे थे कि साल 2026 तक भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से भी आगे निकल जाएगी।
Indian Economy
भारतीय अर्थव्यवस्था (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में आने के बाद से भारत की आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती आयी है और विकास के मामले में भी भारत बाकी देशों से आगे बढ़ा है। दुनिया के बाकी देश भी इस बात को मान रहे है कि भारत प्रगति कर रहा है।

अब खबर आ रही है कि अगले साल तक भारत जीडीपी के मामले में जापान को भी पीछे छोड़ सकता है। साल 2025 में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसको लेकर कई अर्थशास्त्रियों की राय जानने के बाद जापान ने भी इस बात को स्वीकार किया है। एक रिपोर्ट में कैपिटल इकोनॉमिक्स के एशिया पैसिफिक एरिया के प्रमुख मर्केल थिलिएंट ने ये कहा है कि हमारे पूर्वानुमानों के आधार पर हम ये उम्मीद कर रहे थे कि साल 2026 तक भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से भी आगे निकल जाएगी। हालांकि फिलहाल इन पूर्वानुमानों की समीक्षा की जा रही है।

चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ का मानना है कि भारत साल 2025 में ही जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इतना ही नहीं रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भी अनुमान लगाया है कि साल 2030 तक दोनों देशों के बीच पोजिशन चेंज हो सकती है। कुछ अर्थशास्त्रियों के अनुसार, भारत साल 2000 से ही अच्छी आर्थिक स्थिति में है। साल 2022 में भारत जीडीपी के मामले में ब्रिटेन से भी आगे निकल चुका है। अब भारतीय रुपये का उपयोग करके 27 देशों के साथ व्यापार भी कर रहा है, जो ग्लोबल व्यापार में इसके बढ़ते प्रभात को दिखाता है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :- SBI से कर्ज लेना पड़ेगा महंगा, 15 नवंबर से बढ़ेगा इंटरेस्ट रेट

आईएमएफ का अनुमान

आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि साल 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी का साइज 4.34 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा और भारत 4.31 ट्रिलियन डॉलर वाली की जीडीपी वाले जापान को पीछे छोड़ दिया है।

2026-27 में इतना रह सकता ग्रोथ रेट

रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने मार्च 2027 तक 3 वित्त वर्षों की अवधि के दौरान भारतीय अर्थव्यव्स्था में सालाना आधार पर 6.5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़त होने की उम्मीद जतायी है। इतना ही नहीं केंद्रीय बैंक आरबीआई ने भी चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com