IRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी

IRCTC Recruitment 2026 : IRCTC ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा और चयनित अभ्यर्थियों को ₹30,000 मासिक वेतन मिलेगा।
IRCTC has announced 49 Hospitality Monitor vacancies with walk-in interviews and ₹30,000 monthly salary.
IRCTC के हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पदों पर भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Hospitality Monitor Vacancy : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड यानी IRCTC ने नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका दिया है। पूर्वी क्षेत्र की ओर से हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कुल 49 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

IRCTC ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म या खानपान से जुड़ी मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग साइंस, एमबीए (टूरिज्म, होटल मैनेजमेंट), या BBA/MBA कुलिनरी आर्ट्स जैसी योग्यता हो सकती है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 वर्ष तय की गई है। उम्र की गणना 27 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

रेलवे सेक्टर में नौकरी के लिए बेहतरीन अवसर

वॉक-इन इंटरव्यू 18, 19 और 20 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कोलकाता स्थित पूर्वी रेलवे क्षेत्रीय कार्यालय 3, कोइलाघाट स्ट्रीट, ग्राउंड फ्लोर में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना होगा और साथ में आवेदन पत्र, शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल कॉपी, फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं। रेलवे सेक्टर में नौकरी चाहने वालों के लिए यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com