UP में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! मेडिकल ऑफिसर के 2 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती
UP Medical Officer Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेडिकल ऑफिसर के 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मेडिकल ऑफिसर (सौ.फ्रीपिक)
Medical Officer Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यूपी लोक सेवा आयोग ने साल 2025 के लिए चिकित्सा जगत से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों सहित 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2158 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 तय की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
मेडिकल ऑफिसर
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
MBBS डिग्री के साथ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
आयुष पद
संबंधित पद्धति (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी) में डिग्री जरूरी है।
डेंटल व वेटनरी
BDS और BVSc & AH की डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- IOCL में 394 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी
कितनी मिलेगी सैलरी
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन जैसे पदों पर 56100 रुपए से 177500 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर 47600 रुपए से 151100 रुपए तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के जरिए किया जाएगी। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 125 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, एससी और एससी वर्ग के लिए यह शुल्क 65 रुपए है। अगर आप दिव्यांगजन हैं तो शुल्क सिर्फ 25 रुपए देना होगा।
कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- सबसे पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को जांच कर फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।
