यूपी पुलिस लिखित परीक्षा इन 10 जिलों में होगी आयोजित, यहां जानें पूरा शेड्यूल
UP Police Constable Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर, SI और सहायक SI पदों के लिए UP पुलिस परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी हैं जो नवंबर से होंगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा डेट 2025 (सौ. इंस्टाग्राम)
UP Police Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है। परीक्षा 1 और 2 नवंबर को राज्य के 10 जिलों में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। वहीं 2 नवंबर को परीक्षा समय सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए 1 नवंबर 2025 को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर 2 नवंबर, 2025 को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2 नवंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इन जिलों में आयोजित होगी परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र के जिले का नाम परीक्षा तिथि से एक हफ्ते पहले प्रवेश पत्र के साथ डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले बोर्ड द्वारा सूचना जारी कर दी जाएगी। परीक्षा आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, मेरठ और वाराणसी में आयोजित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड में शिक्षक के 128 पदों पर शुरू हुई भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
उम्मीदवार परीक्षा के लिए नोटिस ऐसे करें डाउनलोड
- UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UP Police Exam 2025 तिथि सूचना पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को विवरण देखना होगा।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा की तैयारी में जुड़ गए हैं। परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। जिसपर आपको परीक्षा तिथि से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
