Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP Board Results: खत्म हुआ इंतजार…आ गई फाइनल डेट, जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणामों को जारी करने की तिथि का ऐलान कर दिया है। छात्र अपने परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें यहां अपना रोल नंबर और अन्य

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 24, 2025 | 07:31 PM

यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट घोषित (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार 25 अप्रैल को घोषित करेगा। रिजल्ट यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में सुबह 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछली बार यूपी बोर्ड में 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था।

छात्र अपने परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें यहां अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भरोसा न करें तो बेहतर होगा।

यूपी बोर्ड क्लास 10th और 12th का रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 पर घोषित होगा। pic.twitter.com/aZW1zQe3zl — बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) April 24, 2025

वायरल लेटर ने मचाया था हड़कंप

इससे पहले एक वायरल हुए लेटर में यह दावा किया गया था कि यूपी बोर्ड की हाई-स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे जारी किए जाएंगे। लेटर को हूबहू माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के लेटर की तरह बनाया गया था। जिसकी वजह से लोगों को भरोसा भी हो गया था।

सम्बंधित ख़बरें

UP में 83 लाख लोगों के बदल गए पिता, SIR में बड़ा खुलासा, निर्वाचन आयोग क्या करेगी इनका?

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर ने मचाया तांडव, लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें- VIDEO

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

8 बार के MLA और पूर्व मंत्री सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सियासत में अपने गुरू को भी दी थी मात

ऐसे सामने आई थी सच्चाई

यह लेटर वायरल होने के कुछ देर बाद ही यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि यह सूचना परी तरह से असत्य और भ्रामक है। परीक्षा परिणामों से संबंधित सही जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

कब से कब तक हुई परीक्षाएं?

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था। आपको बता दें कि साल 2025 में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं महज 12 कार्य दिवसों में आयोजित की गई थीं।

कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब जब आप अपना रोल नंबर और स्कूल कोड/अन्य डिटेल्स डालकर सबमिट करेंगे तो आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

करिअर से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2024 में लड़कियों ने मारी थी बाजी

पिछले साल यानी 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55% रहा था। इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% और लड़कों का 86.05% रहा। शुभम वर्मा और ईशु चौधरी भी टॉप 3 में शामिल रहे।

Up board announced date of releasing result of 10th and 12th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 07:31 PM

Topics:  

  • UP Board Exams
  • UP Board Result
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.