UP Board 10th 12th Result 2025: इस सप्ताह जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। कैंडिडेट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
फाइल फोटो (Image- Social Media)
UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस सप्ताह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। सूत्रों की माने तो आज इस बारे में बोर्ड की ओर से कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। पिछले वर्ष 20 अप्रैल को बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया था। UPMSP की ओर से तीन से चार दिनों अब परिणाम जारी होने की संभावना है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस सप्ताह किसी भी दिन रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। कैंडिडेट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें UP Board Result:
- कैंडिडेट पहले बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
- फिर जो भी कक्षा हो उसके लिए “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” पर क्लिक करें।
- विंडो ओपेन होने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी के प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
54 लाख छात्र-छात्राओं को है इंतजार
यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार 54 लाख से अधिक छात्रों को है। परिणाम को रोजाना आज कल की अटकलें चल रही हैं। कभी भी परिणाम की घोषणा की जा सकती है। स्टूडेंट्स में भी रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुकता है। विद्यार्थियों को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती
रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी के लिए होगा आवेदन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंक को लेकर असंतुष्टि है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेगा। रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया जाएगा।
फेल होने वाले छात्रों के पास होगा एक और मौका
यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं या 12वीं में फेल होने वाले छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं। उनके पास पास होने का एक और मौका होगा। वे यदि एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा देकर परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं।
करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां करें चेक
अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक जरूर करें
सभी छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को एक बार ध्यान से जरूर चेक करें और कोई गलती हो तो ठीक कराने के लिए आवेदन करें। इन बातों पर ध्यान दें…
- रिजल्ट में आपका रोल नंबर सही है या नहीं।
- माता-पिता के नाम में कोई गलती तो नहीं।
- सभी विषय रिजल्ट में सही लिखे हैं।
- हर सब्जेक्ट में थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक चढ़े हैं।
- रिजल्ट में आपके टोटल मार्क्स में गड़बड़ी तो नहीं है।
- रिजल्ट में पास या फेल सही लिखा है।
- फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन क्लियर हो।
