UP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
UP Anganwadi Bharti : इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास महिला अभ्यर्थी 7 से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा।
- Written By: हितेश तिवारी
आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Etawah Anganwadi Vacancy : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती का मौका आया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में 102 आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद भरे जाएंगे।
इन पदों पर चयन सीधी भर्ती के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक और योग्य महिला अभ्यर्थी 7 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती में चकरनगर में 10, ताखा में 8, बसरेहर में 14, महेवा में 26, भरथना में 12, बढ़पुरा में 13, सैफई में 6, शहर में 2 और जसवन्तनगर में 11 पद शामिल हैं।
इटावा में आंगनबाड़ी के 102 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाली महिला का संबंधित ग्राम सभा या शहरी क्षेत्र के संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे में 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
ग्रामीण क्षेत्र में पहले संबंधित ग्राम सभा की निवासी महिलाओं को पात्र माना जाएगा। पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर संबंधित न्याय पंचायत की महिलाओं को मौका दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में निवास प्रमाण पत्र पर वार्ड नंबर और वार्ड का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए। जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापन योग्य होने चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों पर चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट तैयार करते समय इंटरमीडिएट से लेकर परास्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे। चयन में संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की BPL परिवार की विधवा, कानूनी तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके बाद BPL परिवार की अन्य महिला और फिर APL परिवार की महिला को मौका मिलेगा। आरक्षित पदों पर संबंधित आरक्षित वर्ग की महिला का आवेदन मान्य होगा, जबकि अनारक्षित पदों पर किसी भी वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है।
आवेदन केवल उत्तर प्रदेश विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास, जाति और अन्य जरूरी दस्तावेजों की साफ एवं स्वहस्ताक्षरित प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
