युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, EPFO में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 230 पदों पर निकली भर्ती
Union Public Service Commission : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूपीएससी ने ईपीएफओ में 230 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 22 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
- Written By: पूजा सिंह
कॉन्सेप्ट इमेज
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)में 230 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू हो गया है। इन पदों पर भर्ती श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लिए की जाएगी। इसके लिए 22 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी ईपीएफओ 2025 अधिसूचना www.upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) प्रवर्तन अधिकारी (ईओ)/लेखा अधिकारी (एओ) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी) के पदों के लिए यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।
पद का नाम
- प्रवर्तन अधिकारी (ईओ), लेखा अधिकारी (एओ), और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी)
- रिक्तियां: 230
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 22 अगस्त 2025
चयन प्रक्रिया
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण
- भाषा: अंग्रेजी और हिंदी
- वेतन: ₹43,600 से ₹55,200
- आधिकारिक वेबसाइट: www.upsc.gov.in
यूपीएससी ईपीएफओ 2025 महत्वपूर्ण तारीख
संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक यूपीएससी ईपीएफओ अधिसूचना 2025 के साथ भर्ती का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ईपीएफओ परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु पंजीकरण विंडो 22 अगस्त 2025 तक खुली रहेगी। जैसी कि उम्मीद थी, परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी ईपीएफओ रिक्तियां 2025
यूपीएससी ईपीएफओ अधिसूचना 2025 के जारी होने के साथ ही पुष्टि की गई रिक्तियों की घोषणा कर दी गई है। इस बार, ईओ/एओ के लिए 156 और एपीएफसी पदों के लिए 74 रिक्तियां घोषित की गई हैं।
यह भी पढ़ें : नर्सिंग इंटर्न्स के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड 2630 गुना बढ़ा, दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ईपीएफओ भर्ती के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अनुभव जैसी जरूरी डिटेल्स ध्यान से भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
