UGC NET Admit Card 2024: जारी हुए यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, फटाफट ऐसे करें डाउनलोड
दिसंबर 2024 के यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA ने जारी कर दिए है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी (सौ.सोशल मीडिया)
UGC NET Admit Card 2024: आगामी जनवरी महीने में फिर से परीक्षा का दौर शुरू होने वाला है। जहां पर दिसंबर 2024 के यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA ने जारी कर दिए है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव किया गया है। बता दें कि, यह परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
जानिए क्या है परीक्षा का पैटर्न
यहां पर इस बार परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड है तो वहीं पर पिछली बार परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट के जरिए कराया गया था। उस दौरान परीक्षा विवादों में रही तो दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया।एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा. पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यहां एडमिट कार्ड 3 जनवरी तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट
UGC NET June 2026 Form Warning: फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये गलती, आवेदन हो जाएगा रद्द
प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस: बिना पीएचडी और नेट के भी अब बन सकेंगे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कितना पढ़ना है जरूरी, यहां जानें पूरी जानकारी
- परीक्षा में दो पेपर होंगे: पेपर 1 और पेपर 2.
- दोनों पेपर में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) होंगे.
- परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे (180 मिनट) है.
- इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा.
जानिए कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
यहां पर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के लिए आप ये प्रोसेस फॉलो कर सकते है। वहीं पर यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो, तो उम्मीदवार 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
- स्टेप 1: उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
- स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होमपेज पर “Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: इसके बाद कैंडिडेट्स अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें.
- स्टेप 4: फिर उम्मीदवार का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- स्टेप 5: अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें.
- स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर रखे लें
