UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट
UGC NET Registration Update: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दिया है। सभी उम्मीदवारों के पास रात 11.50 बजे तक आवेदन करने का आखिरी मौका है।
- Written By: यति सिंह
UGC NET June Exam 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
UGC NET Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें फॉर्म भरने का फिर से मौका दिया जा रहा है। उम्मीदवारों के लिए आज रात 11.50 बजे तक आवेदन करने का आखिरी मौका है।
जिन अभ्यार्थियों का आवेदन अभी तक नहीं हुआ है, वे यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार किसी भी कारण आवेदन नहीं कर पाए हैं एनटीए ने उन्हें फॉर्म भरने के लिए राहत देते हुए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अब 24 मई यानी आज रात का टाइम दिया गया है।
एनटीए का नया शेड्यूल जारी
आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की ओर से लगातार मिल रहे अनुरोधों के आधार पर एनटीए ने तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। सभी उम्मीदवार 24 मई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। एनटीए द्वारा जारी नोटिस में पहले बताया गया था कि आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मई 2026 थी जिसे बढ़ाकर 24 मई 2026 रात 11.50 बजे कर दी गई है। वहीं फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 24 मई 2026 रात 11.50 बजे तक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
यूजीसी नेट के द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए भी नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब सभी उम्मीदवार 26 मई से 28 जून 2026 रात 11.50 तक अपने आवेदन पत्रों में बदलाव कर सकते है।
एनटीए ने सभी आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की दिक्कत से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है।
इस दौरान अगर किसी भी उम्मीदवार के आवेदन फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है, तो उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/ 011-69227700 या ई-मेल के जरिए ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते है।
यह भी पढ़ें: Indian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा ।
- इसके बाद UGC NET Registration लिंक पर क्लिक करना होगा।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद फॉर्म को भरें।
- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फॉर्म को ध्यान पूर्वक चेक करके सबमिट कर दें।
