UBSE UK Board Result 2025 Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, यहां करें Check
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी
UBSE UK Board Result 2025 Out: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज कर रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस बार 10वीं में 90.77 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं जबकि 12वीं बोर्ड में 83.23 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद ने अधिकारियों की मौजूदगी में उत्तरखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम जारी किया है। इसके साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। हाईस्कूल में कमल सिंह और इंटरमीडिएट में अनुष्का राणा ने टॉप किया है। बोर्ड सचिव ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
- दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- यहां 10वीं या 12वीं जो भी रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ प्रिंट भी अवश्य लेकर रख लें।
हाईस्कूल में कमल ने किया टॉप
बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने हाईस्कूल ने टॉप किया है। कमल ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसने 99.20 फीसदी अंक के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। टिहरी गढ़वाल की कनकलता दूसरा स्थान रहीं। उन्होंने 500 में 495 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 99.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कनकलता ने लड़कियों में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
इंटर में देहरादून की अनुष्का अव्वल
उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक प्राप्त किया है। अनुष्का ने 500 में से 493 अंक हासिल कर यह स्थान प्राप्त किया है।
करिअर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल
उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल इस साल अच्छा रहा है। हाईस्कूल में 90.77 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। हालांकि कुल पास प्रतिशत में लड़कियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में लड़कों का पास प्रतिशत 88.20 फीसदी रहा है तो वहीं लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 93.25 फीसदी रहा है। वहीं इंटरमीडिएट की बात करें तो कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है और इसमें भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। छात्रों का पास प्रतिशत जहां 80.10 फीसदी रहा है तो वहीं कुल 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटर में करीब दो लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
