सांकेतिक तस्वीर
Govt Jobs Last Date 2026 This Week: अगर आपने अभी तक नई भर्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो इस हफ्ते आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह यूपीएससी सिविल सर्विस, हरियाणा सिविल सर्विस, राजस्थान लैब अटेंडेंट, बिहार एसआई, दिल्ली हाई कोर्ट सहित कुल 7 भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। आप 28 फरवरी तक अपनी योग्य वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके बाद शायद आपको फिर मौका न मिले। इसलिए हम आपके लिए इन भर्तियों की लास्ट डेट के साथ एक पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रीस्टोरर के 152 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 तक चल रही है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।
इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट पद पर नौकरी पाने का अवसर है। शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स (SSC)-जनवरी 2027 (ST27) कोर्स के लिए आवेदन 24 फरवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए BE/B.Tech, MBA, BSc, BCom, PG डिप्लोमा, MCA या IT क्षेत्र से संबंधित डिग्री जरूरी है।
राजस्थान में विभिन्न सरकारी विभागों के लिए लैब असिस्टेंट की भर्ती निकाली गई है। 804 पदों के लिए आवेदन 25 फरवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रोहिबिशन SI के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक bpssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इंडियन आर्मी ने लॉ (LLB) वालों के लिए JAG 124वीं एंट्री निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है। उम्मीदवारों के पास CLAT PG 2025 का स्कोर कार्ड और LLB डिग्री होनी चाहिए।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सिविल सर्विस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है। उम्मीदवारों को बीए, बीएससी या बीकॉम डिग्री होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: JEE Main Result: पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों का जलवा, 300 से अधिक ने पहले ही अटैंप्ट में पास की परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बार 933 पदों पर भर्ती होगी, और आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक है। तो यदि आप इनमें से किसी भी भर्ती के लिए योग्य हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कर लें।