भारत की टॉप यूनिवर्सिटी( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्कः ब्रिटिश पत्रिका THE रैंकिंग हर साल दुनिया भर के विश्वविद्यालों की रैंकिंग निकालती है। THE रैंकिंग नाम से दुनिया प्रचलित पत्रिका का पूरा नाम टाइम हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स है। इस वर्ष की रैंकिंग में कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज में भारत की अन्ना यूनिवर्सिटी टॉप पर है। वहीं इस सूची में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया और शूलिनी यूनिवर्सिटी का भी नाम है। बता दें कि इस बार The ने 115 देशों की 2092 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया है। विश्व की नंबर एक यूनिवर्सिटी का दर्जा यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड को मिला है।
कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज में देश में चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी टॉप पर है ते वहीं दूसरे नबंर पर शूलिनी यूनिवर्सिटी है। इन्हें 401-800 रैंक बैंड में स्थान मिला है। शूलिनी बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस यूनिवर्सिटी है। वहीं 501 से 600 रैंक बैंड में जामिया मिलिया इस्लामिया, UPES, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, बीएचयू जैसे नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- नेतन्याहू के घर पर लेबनान ने किया ड्रोन हमला, इजरायल का दावा
कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज के लिए देश की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज
1. चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी, इस यूनिवर्सिटी में साइंस, इंग्लिश, मीडिया सांइस और मैनेजमें के 18 अलग-अलग डिपार्टमेंट हैं। जिसमें कुल 29 ग्रेजुएट और 90 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम छात्रों को ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा एफिलिएटेड संस्थानों में 41 ग्रेजुएट और 57 पोस्ट ग्रेजुएट के प्रोग्राम चलाए जाते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन
ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए यहां 12वीं के मार्क्स अहम रोल निभाते हैं। इसी बेस पर यहां एडमिशन मिलता है। यूनिवर्सिटी अपनी मेरिट लिस्ट खुद तैयार करती है। वहीं, PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE या TANCET देना जरूरी है। इसके साथ इस यूनिवर्सिटी में देश के अन्य संस्थानों की तरह OBC, SC, ST और EWS का कोटे के छात्रों को रिलेक्सेशन भी मिलता है।
2. शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, यह यूनिवर्सिटी हिमाचल के सोलन में स्थित है। यह एक UGC और AICTE अप्रूव्ड प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। इसके दुनिया भर की 190 यूनिवर्सिटीज के साथ टाई-अप्स भी हैं। यूनिवर्सिटी में 13 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन
यूनिवर्सिटी में NEET, JEE, CLAT, SAT, CAT, MAT, JRF, NET जैसे एग्जाम क्वालिफाई करने के बाद एडमिशन ले सकते हैं।
3. दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, इस यूनिवर्सिटी में 50 प्रतिशत सीटें मुस्लिमों के आरक्षित हैं। बाकी अन्य 50 प्रतिशत सीटों पर सामान्य श्रेणी के लिए हैं। जामिया मिलिया एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां आर्किटेक्चर एंड एकीस्टिक्स, लॉ, डेंटिस्ट्री, मैनेजमेंट स्टडीज, एजुकेशन, साइंसेज और ह्यूमैनिटीज एंड लैंग्वेजेस जैसे टोटल 11 फैकल्टीज हैं। सभी फैकल्टीज को मिलाकर यहां टोटल 48 डिपार्टमेंट्स में पढ़ाई होती है। यूनिवर्सिटी में कुल 86 मास्टर्स प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन
JMI में CUET-PG और JMI एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर इन सभी MA कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।
4.UPES जिसका पूरा नाम यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज है। यह देहरादून में स्थित है। इसके नाम पिछले 5 सालों से 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकार्ड है। UPES अपने 7 स्कूलों यानी स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस, स्कूल ऑफ डिजाइन, स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ बिजनेस, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ लिबरल स्टडीज के जरिए 14,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स और 1500 से ज्यादा फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों के साथ UG और PG प्रोग्राम ऑफर करता है।
ऐसे मिलेगा एडमिशन
JEE Main, NEET, CUET UG और UPESEAT एग्जाम से UPES में एडमिशन लिया जा सकता है।
5. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जिसे आमतौर पर AMU के नाम से जाना जाता है। ये यूनिवर्सिटी पिछल कई वर्षों से टॉप 10 में है। जामिया की तरह ये भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। इसमें 50 प्रतिशत सीटें मुस्लिमों के लिए रिजर्ब हैं। इसकी NIRF-2024 रैंकिंग 9 है। AMU में एग्रीकल्चरल साइंसेज, आर्ट्स, थियोलॉजी, कॉमर्स, लाइफ साइंसेज, लॉ और इंटरनेशनल स्टडीज जैसी 13 अलग-अलग फैकल्टीज हैं। इसमें ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुए और डिप्लोमा के प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन
इन डिपार्टमेंट्स से 15 कोर्सेज में CUET एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।