-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Svims Staff Nurse Recruitment 2026 236 Posts Apply Last Date
SVIMS Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में स्टाफ नर्स के 236 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन, जानें सैलरी
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Staff Nurse Vacancy: SVIMS तिरुपति ने स्टाफ नर्स के 236 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन CBT और इंटरव्यू से होगा। जाने कितनी मिलेगी सैलरी।

श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में 236 पदों पर स्टाफ नर्स भर्ती,(सोर्स -एआई नीर्मित)
Andhra Pradesh SVIMS Staff Nurse Recruitment 2026: सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SVIMS) ने स्टाफ नर्स के 236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में 24 बैकलॉग और 212 नियमित रेगुलर पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को SVIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना होगा।
भर्ती के लिए बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) के साथ आंध्र प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज या टर्शियरी केयर अस्पताल में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, साक्षात्कार, अनुभव और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 38,720 रुपये से लेकर 1,18,390 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। यह भर्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका मानी जा रही है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
इस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री और आंध्र प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन
IREL Recruitment 2026: तकनीकी और गैर-तकनीकी के 73 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और वेतन
RRVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, 5 अगस्त से आवेदन शुरू
ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
इसके अलावा इंटरमीडिएट के बाद मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कोर्स तथा छह माह की मिडवाइफरी ट्रेनिंग भी मान्य होगी। इसके आलावा मेडिकल कॉलेज या टर्शियरी केयर अस्पताल में तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
236 पदों पर निकली स्टाफ नर्स भर्ती
श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SVIMS), तिरुपति ने स्टाफ नर्स के कुल 236 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 24 बैकलॉग और 212 नियमित पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आयु सीमा और आरक्षण का लाभ
बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
स्टाफ नर्स भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) आयोजित होगी। इसके बाद साक्षात्कार, अनुभव का मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य और अनुभवी नर्सिंग पेशेवरों का चयन करना है।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,360 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं बीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,770 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- NID आंध्र प्रदेश में 22 पदों पर निकली भर्ती, डिजाइन क्षेत्र में फैकल्टी और प्रशासनिक पदों के लिए करें अप्लाई
कितना मिलेगा चयनित उम्मीदवारों वेतन
बता दें कि इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 38,720 रुपये से लेकर 1,18,390 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा संस्थान के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। सरकारी मेडिकल यूनिवर्सिटी में नौकरी मिलने से उम्मीदवारों को स्थिर करियर और भविष्य में बेहतर पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे।
Svims staff nurse recruitment 2026 236 posts apply last date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SVIMS Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में स्टाफ नर्स के 236 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन, जानें सैलरी
Aug 01, 2026 | 07:03 PMप्रयागराज में SRN अस्पताल का होगा बड़ा विस्तार, प्रशासन ने 19 अधिकारियों को आवास खाली करने का दिया नोटिस
Aug 01, 2026 | 06:59 PMसिवान छात्र गोलीकांड की जांच के लिए बिहार पहुंची कांग्रेस की टीम, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 01, 2026 | 06:59 PMDhurandhar 2 के इस गाने को कंपोज करने से पहले टूट गए थे शाश्वत, रिलीज से कुछ दिन पहले पूरा हुआ था गाना
Aug 01, 2026 | 06:55 PMग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
Aug 01, 2026 | 06:55 PMपहली बार अपनी मां को उड़ाकर ले गया एयर इंडिया का पायलट, भावुक कर देगा वीडियो
Aug 01, 2026 | 06:52 PMBMW 7 Series की प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले ही मची हलचल, पहली बार ICE और Electric मिलेंगे दोनों विकल्पो
Aug 01, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














