-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Neet 2026 Ews Quota Income Limit Supreme Court
MBBS-BDS Admission 2026: NEET EWS कोटे की 8 लाख आय सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या हैं नियम
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
NEET Reservation 2026: नीट EWS आरक्षण के लिए 8 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इसे पहली नजर में उचित बताया है। अंतिम फैसला अभी बाकी है और वर्तमान पात्रता नियम यथावत लागू हैं।

मेडिकल एडमिशन इंडिया 2026 (सोर्स- एआई नीर्मित)
NEET MBBS Admission EWS Quota 2026: NEET 2026 के जरिए एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण से जुड़ा मामला बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है। EWS (Economically Weaker Section) श्रेणी के तहत मेडिकल कॉलेजों में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय और संपत्ति से जुड़े निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में 8 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा की वैधता को लेकर चल रही सुनवाई में अहम टिप्पणी सामने आई है।
अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि पहली नजर में यह सीमा उचित प्रतीत होती है, लेकिन इस मामले में अभी अंतिम फैसला नहीं दिया गया है। यह विवाद वर्ष 2021 में तब शुरू हुआ था जब केंद्र सरकार ने नीट के ऑल इंडिया कोटा में ओबीसी (OBC) के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। फिलहाल जब तक सुप्रीम कोर्ट कोई नया आदेश जारी नहीं करता, तब तक मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में मौजूदा EWS पात्रता मानदंड ही प्रभावी रहेंगे। ऐसे में NEET 2026 के अभ्यर्थियों को वर्तमान नियमों के अनुसार ही आवेदन और दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में न्यायमुर्ती पीएस नरसिम्हा और न्यायमुर्ती आलोक अराधे की बेंच ने सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से कहा कि ईडब्ल्यूएस (Economically Weaker Section) कोटे के लिए 8 लाख रुपये सालाना आय की लिमिट पहली नज़र में सही और उचित प्रतीत होती है। यह अभी कोई अंतिम फैसला नहीं है। इस मामले पर आगे भी सुनवाई जारी रहेगी, जिसके बाद कोर्ट का फाइनल डिसीजन आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट का सख्त संदेश: नोटशीट पर मंजूरी देना और अदालती आदेश जारी करना दो अलग बातें!
समय पर सुनवाई होती तो एकनाथ शिंदे नहीं बनते सीएम, शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील
पुणे विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री घोटाला: रोहित पवार ने निष्पक्ष जांच की मांग, भाजपा से जुड़े तार होने का दावा
न विधायक… न MLC, फिर भी मंत्री क्यों दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल; क्या है नियम
8 लाख आय सीमा पर विवाद
साल 2021 में सरकार द्वारा नीट (NEET) के ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में ईडब्ल्यूएस के लिए 10% और ओबीसी के लिए 27% आरक्षण लागू किए जाने के बाद से यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके बाद गठित ‘पांडे कमीशन’ ने भी 8 लाख रुपये की आय सीमा को उचित ठहराया था, बशर्ते तय कृषि भूमि (जिनके पास 5 एकड़ या उससे ज्यादा खेती की जमीन है) की शर्तें भी लागू हों। जब तक सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक मेडिकल प्रवेश के लिए पुराने नियम और शर्तें ही लागू रहेंगी।
EWS के लिए कौन है पात्र?
बता दें कि जब तक सुप्रीम कोर्ट (SC) का इस मामले पर कोई नया और अंतिम आदेश नहीं आ जाता है, तब तक जितने भी मेडिकल कॉलेजों हैं , सभी में दाखिले के लिए पुराने नियम लागू रहेंगे। वहीं ईडब्ल्यूएस (EWS) के प्रतिशत आरक्षण का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो दिए गए कुछ नियम को पूरा करते हैं। अगर इनमें से कोई भी एक चीज छात्रों के परिवार के पास है, मतलब एक भी नियम पूरी नहीं करते हैं, तो आप EWS कोटे का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।
EWS कोटे के लिए मौजूदा पात्रता
EWS आरक्षण का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये या उससे कम हो।
- परिवार के पास 5 एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि न हो।
- 1000 वर्ग फुट या उससे बड़ा आवासीय फ्लैट न हो।
- नगर पालिका क्षेत्र में 100 वर्ग गज या उससे बड़ा प्लॉट न हो।
- नगर पालिका क्षेत्र के बाहर 200 वर्ग गज या उससे बड़ा प्लॉट न हो।
यदि इनमें से कोई भी अपात्रता की शर्त लागू होती है, तो EWS आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
ये भी पढें- NEET UG 2026: AIIMS में नहीं मिला दाखिला? देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
NEET AIQ आरक्षण प्रतिशत
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 27%
- SC (अनुसूचित जाति) 15%
- ST (अनुसूचित जनजाति) 7.5%
- EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)10%
- PwBD (दिव्यांगजन) 5% (क्षैतिज आरक्षण)
Neet 2026 ews quota income limit supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MBBS-BDS Admission 2026: NEET EWS कोटे की 8 लाख आय सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या हैं नियम
Jul 31, 2026 | 04:02 PM‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jul 31, 2026 | 03:51 PMभिवंडी में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, मंत्री गिरीश महाजन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
Jul 31, 2026 | 03:46 PM‘ZNMD जैसा बिल्कुल नहीं है La Tomatina’, स्पेन से लौटी भारतीय ट्रैवलर ने बताया असली अनुभव; वीडियो वायरल
Jul 31, 2026 | 03:34 PMसोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा भिड़ी एसटी बस, चालक और महिला यात्री की मौत; 10 घायल
Jul 31, 2026 | 03:31 PMFriendship Day: दोस्त सिर्फ खुशियां नहीं देते, सेहत पर डालते है सकारात्मक असर, जानिए दोस्ती का साइंस कनेक्शन
Jul 31, 2026 | 03:31 PMSawan 2026: व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित? सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 31, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM














