NEET PG 2025 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
नीट पीजी 2025 पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब परीक्षा का आयोजन अब दो नहीं एक ही पाली में आयोजित किया जाए। नीट पीजी की परीक्षा 15 जून को होनी है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नीट पीजी 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
नई दिल्ली: नीट पीजी 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि नीट पीजी ( NEET PG 2025) की परीक्षा अब देश भर के सभी केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। कोर्ट ने दो पालियों में नीट पीजी परीक्षा के आयोजन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है।
नीट पीजी परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 15 जून को सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन पहले दो पालियों में होने वाला था। इसका शेज्यूल भी जारी किया जा चुका था। कोर्ट ने इस संबंध में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को निर्देश दिया कि वह NEET PG 2025 की परीक्षा दो शिफ्ट में न कर, एक ही शिफ्ट में आयोजित करें।
पार्दर्शिता के लिए लिहाज से बेहतर
सुप्रीम कोर्ट ने पारदर्शिता के लिहाज से एक ही पाली में नीट पीजी परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने NBE को निर्देश दिया कि 15 जून को होने वाली परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए काफी समय बचा है। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे एक ही शिफ्ट में आयोजित कराई जाए। कोर्ट ने कहा कि निकाय के पास परीक्षा केंद्रों की पहचान करने के लिए अभी पूरा समय है।
सम्बंधित ख़बरें
HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती
NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
NEET PG 2025 एग्जाम सिटी स्लिप कब जारी होगी?
नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को जारी कर दी जाएगी। सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सिटी स्लिप भेजेगा जिसे डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2025 प्रवेश पत्र कब आएगा?
नीट पीजी 2025 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि वेबसाइट पर मांगे हुए कॉलम में दर्ज कर सब्मिट करना पड़ेगा। अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट की हार्ड कॉपी जरूर निकालकर रख लें। परीक्षा केंद्र में किसी भी परिस्थिति में बिना हॉल टिकट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर दी गई गाइडलाइन को अभ्यर्थी अच्छे से जरूर पढ़ लें।
