SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
SSC CGL Vacancy : केंद्र सरकार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए SSC CGL 2026 भर्ती एक बड़ा अवसर है। 12,256 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
- Written By: हितेश तिवारी
कर्मचारी चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
SSC CGL Recruitment : केंद्र सरकार में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए SSC CGL 2026 शानदार अवसर लेकर आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Examination) के माध्यम से 12,256 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भर्ती विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों के लिए की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन पूरा कर लें।
SSC CGL 2026 के 12,256 पदों पर निकली भर्ती
SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके जरिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), सीबीआई सब इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट और टैक्स असिस्टेंट जैसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
UP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे में 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
कुछ विशेष पदों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता भी मांगी जा सकती है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, हालांकि पद के अनुसार इसमें बदलाव संभव है। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें : UPSC CSE Mains 2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 28 जून तक भरें DAF
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। नए अभ्यर्थियों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा।
इसके बाद SSC CGL 2026 आवेदन फॉर्म भरकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखना जरूरी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
