Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं शक्ति दुबे? जिन्होंने UPSC परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1, इंटरव्यू में दिया था ये धमाकेदार जवाब!

UPSC CSE 2024 Result: शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रयागराज से ही अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। शक्ति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 22, 2025 | 04:30 PM

यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

UPSC CSE 2024 Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम आज यानी मंगलवार को जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया है। आज जारी यूपीएससी सीएसई परीक्षा के परिणामों में शक्ति को ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त हुई है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उनका शैक्षणिक सफर विज्ञान के क्षेत्र से शुरू हुआ और देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष पर पहुंचा।

शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रयागराज से ही अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। शक्ति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायो केमिस्ट्री में स्नातकोत्तर किया है। शक्ति ने 2016 में पीजी किया। उन्होंने 2018 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

2018 में शुरू की थी तैयारी

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था और वर्ष 2018 से ही वह यूपीएससी की तैयारी में पूरी तरह जुट गईं।

UPSC CSE ( सिविल सर्विस एग्जाम) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी. प्रयाग की शक्ति दुबे ने टॉप किया है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और BHU से पढ़ाई की है. #upscresults pic.twitter.com/y61WzROPJc — Gaurav Shyama Pandey (@Gauraw2297) April 22, 2025

5वें प्रयास में मिली सफलता

लगातार कड़ी मेहनत और लगन के बाद शक्ति दुबे ने यूपीएससी की इस कठिन परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की। ​​उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की है, जो साबित करता है कि धैर्य और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

करिअर से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संस्कृतिक गौरव प्रयाग की पहचान

जानकारी के मुताबिक इंटरव्यू के दौरान जब शक्ति से पूछा गया कि प्रयागराज की विशेष पहचान क्या है, तो उन्होंने गर्व से त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम) को इसका मुख्य प्रतीक बताया और कहा कि यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद पवित्र है।

Shakti dubey upsc topper air 1 biography interview answer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 04:30 PM

Topics:  

  • Career News
  • Prayagraj
  • UPSC
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

SBI में 996 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई

2

संगम में स्नान क्यों माना जाता है अमृत समान? पुराण और विज्ञान क्या कहते हैं

3

यूपी में 4 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने दरिंदों का किया एनकाउंटर

4

प्रयागराज में आज से शुरू हो रहा माघ मेला 2026, जानें अमृत स्नान की 6 प्रमुख तिथियां और शुभ मुहूर्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.