SBI में नौकरी करने का सुनहरा मौका… 4000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
SBI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही एसबीआई 4000 नई भर्तियां निकलने जा रहा है। सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा नया अवसर।
- Written By: यति सिंह
SBI जल्द निकालेगा बंपर भर्तियां( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
SBI Job Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही एसबीआई में 4000 नई भर्तियां होंगी। देश के सबसे बड़े बैंक में नई लोन कलेक्शन और रिकवरी टीम के लिए की जाएगी। दरअसल ये भर्तियां बढ़ते लोन पोर्टफोलियो और आरबीआई के नए नियमों को देखते हुई की जा रही है।
एसबीआई अपनी रिकवरी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह भर्तियां निकाल रहा है। ऐसे में सरकारी क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक शानदार अवसर है। एसबीआई अपनी एसेट क्वालिटी को सुरक्षित करने के लिए अहम कदम उठा रहा है।
किन पदों पर निकलेंगी भर्तियां
खबरों के मुताबिक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी एसबीआई के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘एसबीआई की तरह की एसेट क्वालिटी हमारे पास नहीं है। और हमने अपनी अंडरराइटिंग प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब हम एक मजबूत रिकवरी सिस्टम शुरू कर रहे हैं। हम लोन रिकवरी के लिए लगभग 3000 से 4000 लोगों को भर्ती करेंगे’
सम्बंधित ख़बरें
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन; ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स क
UPSC Recruitment 2026: 450 पदों पर निकली भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन; ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ पदों पर भर्ती फिर शुरू, बिना फीस 5 जुलाई तक करें
CGPSC SI Admit Card 2026 जारी, 12 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
कैसे की जाएगी चयन प्रक्रिया
बैंक के एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। इस भर्ती की प्रक्रिया के दौरान साथ ही फाइनेंस, फील्ड वर्क या रिकवरी सेक्टर का अनुभव रखने वाले छात्रों को आवेदन के लिए प्राथमिकता मिल सकती है। बता दें कि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आयु सीमा की पूरी जानकारी सामने आएगी।
किस प्रक्रिया के तहत होगा चयन
एसबीआई भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिल्ड टेस्ट जैसी प्रक्रिया को अपना सकता है। साथ ही कुछ पदों पर चयन अनुभव के अनुसार किया जा सकता है। इन पदों पर उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 25000 से 40000 रुपये प्रतिमाह मिल सकता है। इसके अलावा सरकारी भत्ते की सुविधा भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: UPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी
कैसे प्राप्त करें जानकारी
इच्छुक उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद करियर भर्ती सेक्शन पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। आवेदन भरने के आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
