CGPSC SI Admit Card 2026 जारी, 12 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
CGPSC SI Hall Ticket : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) संवर्ग प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- Written By: हितेश तिवारी
छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (फोटो - गूगल इमेज)
CGPSC SI Prelims : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) संवर्ग भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने शारीरिक माप (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
इस भर्ती अभियान के तहत गृह (पुलिस) विभाग में कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर जैसे पद शामिल हैं। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में 63,342 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पहले आयोजित PET/PST परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।
सम्बंधित ख़बरें
RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स में कई पदों पर भर्ती, 1.73 लाख तक मिलेगी सैलरी
Maha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
PCS-2026 का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर भर्ती; 27 जुलाई तक करें आवेदन
JSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे प्रमुख शहरों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को लंबी दूरी की यात्रा न करनी पड़े।
ये खबर भी पढ़ें : RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स में कई पदों पर भर्ती, 1.73 लाख तक मिलेगी सैलरी
आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद “Admit Card – Sub-Inspector Cadre Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। आयोग ने यह भी कहा है कि आंसर-की, परिणाम और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी नए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
