SBI Clerk Prelims Result Out: 9,766 पदों की भर्ती में अब मेन्स की बारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

SBI Clerk Result Link: SBI ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रीजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से रिजल्ट देख सकते हैं। मेन्स परीक्षा 26-27 नवंबर को होगी।
SBI Clerk Prelims Result 2026
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एसबीआई ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

  • भर्ती के तहत जूनियर एसोसिएट के 9,766 पद भरे जाएंगे।

  • मुख्य परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को होगी; एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं।

SBI Clerk Prelims Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब चयन का अगला चरण मुख्य परीक्षा है, जो इसी महीने आयोजित की जाएगी।

SBI Clerk Prelims Result 2026 कहां देखें?

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा में उनके प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

बैंक ने प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 और 28 सितंबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। इस भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट के कुल 9,766 पदों को भरा जाना है।

SBI Clerk Prelims Result 2026
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 6 साल की सेवा के बाद सेना में नियमित होने का मिलेगा मौका, CDS ने बताई योजना

नवंबर में होगी मुख्य परीक्षा

प्रीलिम्स में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। एसबीआई की ओर से मेन्स परीक्षा की तारीख 26 और 27 नवंबर 2026 तय की गई है। इस चरण के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड पर ध्यान से देख लें। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

कैसे डाउनलोड करें SBI Clerk Prelims Result?

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए तरीके अपनाने होंगे:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

  • होमपेज पर मौजूद ‘What's New’ सेक्शन खोलें।

  • यहां SBI Clerk Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

  • परिणाम की PDF डाउनलोड करें और स्कोरकार्ड उपलब्ध होने पर उसे भी सेव कर लें।

SBI Clerk Prelims Result 2026
दिसंबर में परीक्षाओं की भरमार! शिक्षक भर्ती से UGC NET और UPPSC PCS तक, देखें पूरा एग्जाम कैलेंडर

तीन चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

एसबीआई क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स में सफल होना अगले चरण में पहुंचने का मौका देता है, जबकि अंतिम चयन के लिए आगे की निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

इसलिए मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा से संबंधित नए अपडेट और निर्देशों के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।