

SBI UPI Service Down: अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए SBI की UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बताया है कि 19 नवंबर 2026 को शेड्यूल मेंटेनेंस के चलते उसकी UPI सेवाएं 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। ऐसे में इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं बैंक ने ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी देते हुए वैकल्पिक पेमेंट सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। लेकिन राहत की बात यह है कि मेंटेनेंस के दौरान भी UPI Lite सर्विस चालू रहेगी।
खबर अपडेट हो रही है.....