अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 6 साल की सेवा के बाद सेना में नियमित होने का मिलेगा मौका, CDS ने बताई योजना

Agniveer Scheme 6 Years Service: अग्निपथ योजना में बदलाव को लेकर CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने स्थिति स्पष्ट की। जानें 4 साल की सेवा, 25% चयन और 6 साल के बाद नियमित सेवा से जुड़ी पूरी बात।
Agnipath Scheme Latest Update 2026
6 साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को मिलेगा नियमित सैनिक बनने का मौकासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना की समीक्षा को लेकर जानकारी दी।

  • चार साल की सेवा के बाद प्रदर्शन के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों के चयन की बात कही गई।

  • बाकी 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए दो साल का सेवा विस्तार बताए जाने का जिक्र किया गया।

Agnipath Scheme Latest Update 2026: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए सेवा और भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने योजना में किए गए बदलावों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

उन्होंने बताया कि चार साल की सेवा पूरी करने के बाद चुने गए 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, जबकि बाकी 75 प्रतिशत को दो साल का सेवा विस्तार मिलेगा। इस तरह उन्हें कुल छह साल सेवा करने का अवसर मिलेगा।

CDS के बयान के मुताबिक, छह साल की सेवा के बाद इन अग्निवीरों को भी नियमित सैनिक बनने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना की समीक्षा तय प्रक्रिया के तहत की गई है और इसमें बदलाव काफी अध्ययन के बाद किए गए हैं।

अग्निपथ योजना की समीक्षा के बाद बदले नियम

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि अग्निपथ योजना शुरू करते समय ही यह तय किया गया था कि समय-समय पर इसकी समीक्षा होगी। योजना के चार साल पूरे होने के बाद इसके कामकाज और नतीजों का आकलन किया गया। इसी प्रक्रिया के तहत जरूरी बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी योजना को स्थायी मानकर नहीं चलना चाहिए। बदलाव से पहले काफी अध्ययन और समीक्षा की गई है। इसलिए इसे अचानक लिया गया फैसला बताना सही नहीं है।

Agnipath Scheme Latest Update 2026
भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

4 साल बाद 25% अग्निवीर बनेंगे नियमित सैनिक

CDS ने बताया कि अग्निपथ योजना के मौजूदा प्रावधान के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत को उनके प्रदर्शन के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में चुना जाएगा।

उन्होंने कहा कि चयन के दौरान जवानों की कार्यक्षमता, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और तकनीकी दक्षता जैसे पहलुओं को देखा गया है। उनके अनुसार, अग्निवीरों ने सेवा के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया है और वे प्रेरित, पेशेवर तथा तकनीकी रूप से सक्षम पाए गए हैं।

बाकी 75% को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार

जनरल सुब्रमणि के मुताबिक, शुरुआती चार साल की सेवा के बाद नियमित नहीं चुने जाने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। इस तरह उनकी कुल सेवा अवधि छह साल हो जाएगी।

वहीं आगे CDS ने कहा कि छह साल की सेवा पूरी करने के बाद इन जवानों को भी नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस व्यवस्था को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं रहने की बात कही।

Agnipath Scheme Latest Update 2026
BSF में SI के 1,167 पदों पर भर्ती, CAPF जवान 31 दिसंबर तक करें आवेदन; ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी

अग्निवीरों के लिए इसे बताया विन-विन स्थिति

CDS ने कहा कि अग्निवीरों को सेवा में शामिल होते समय ही अपने करियर के अगले चरण की जानकारी रहेगी। उन्हें चार साल बाद नियमित होने का अवसर मिल सकता है या फिर दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा करने के बाद छह साल पर यह मौका मिलेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो अग्निवीर आगे सेवा जारी नहीं रखना चाहते, वे चार या छह साल बाद बाहर जाने का विकल्प चुन सकते हैं। उनके अनुसार, नई व्यवस्था में जवानों के पास आगे का रास्ता चुनने का अवसर रहेगा।