Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SBI ने 7,150 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

SBI Apprentice Recruitment 2026 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 21, 2026 | 12:23 PM

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

SBI Apprentice Vacancy : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। बैंक ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार SBI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है।

ऐसे उम्मीदवार जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर चुके हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। चाहे उम्मीदवार आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या किसी अन्य स्ट्रीम से हों, सभी को आवेदन का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

SBI ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली

SBI की इस भर्ती में एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी गई है। बैंक ने साफ किया है कि ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी, जहां से उन्होंने आवेदन किया है। अभ्यर्थी को संबंधित भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय

NHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी

अगर कोई उम्मीदवार स्थानीय भाषा परीक्षण में सफल नहीं होता है, तो उसे अंतिम चयन सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : 8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी

SBI की इस भर्ती में आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी और इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल शामिल होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, यानी हर गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को तैयारी के साथ-साथ समय प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा।

Sbi apprentice recruitment 2026 7150 vacancies eligibility age limit selection process apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 12:23 PM

Topics:  

  • Goverment Job
  • Job Recruitment
  • SBI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.