Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indian Army Internship: भारतीय सेना के साथ काम करने का मौका, 75 दिन की इंटर्नशिप पर ₹75,000 तक स्टाइपेंड

Paid Internship : भारतीय सेना ने IAIP 2026-27 के दूसरे संस्करण की शुरुआत की। 75 दिन की इस पेड इंटर्नशिप में युवाओं को AI, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में काम करने का मौका।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:10 PM

भारतीय सेना ने पेड इंटर्नशिप शुरू की (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Indian Army Paid Internship : भारतीय सेना ने युवाओं के लिए इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण की शुरुआत कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को रक्षा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों और वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इच्छुक उम्मीदवार नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा। यह इंटर्नशिप नई दिल्ली और एनसीआर में आयोजित होगी और कुल 75 दिनों की होगी। इसमें 60 दिन ऑन-साइट ट्रेनिंग और 15 दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) शामिल रहेगा।

भारतीय सेना में 75 दिनों का पेड इंटर्नशिप

इस इंटर्नशिप के तहत उम्मीदवारों को कई उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), साइबर सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्रिप्टोग्राफी, ड्रोन एवं UAV, रोबोटिक्स, स्पेस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड वेपन सिस्टम, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G/6G कम्युनिकेशन, फिनटेक और मास कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आवेदन के लिए बचा बेहद कम समय: आंगनवाड़ी में 1,095 सेविका और 3,928 सहायिका पदों पर भर्ती, 31 जुलाई अंतिम तिथि

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

HAL Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए शानदार मौका, डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती

BMC Group D Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए BMC में 115 ग्रुप-डी पदों पर भर्ती

इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को उपस्थिति के आधार पर अधिकतम ₹75,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि, रहने की व्यवस्था उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी और कार्यक्रम पूरा होने के बाद नौकरी या प्लेसमेंट की कोई गारंटी नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें : ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

इंटर्नशिप पर मिलेगा ₹75,000 तक स्टाइपेंड

इस कार्यक्रम से युवाओं को रक्षा क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने, विशेषज्ञों के साथ काम करने और अत्याधुनिक तकनीकों पर व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह रिसर्च, डिफेंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर उपलब्ध प्रोजेक्ट्स, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें और अपनी रुचि के अनुसार उपयुक्त इंटर्नशिप का चयन करें।

Indian army internship program 2026 27 iaip paid internship 75000 stipend eligibility apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:09 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.