RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,557 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 29 जुलाई तक करें आवेदन
RRB Technician Vacancy : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक आवेदन करें।
- Written By: हितेश तिवारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)
Railway Job Vacancy : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के लिए की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
रेलवे में 6,557 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के अधिकांश पदों के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से आईटीआई प्रमाणपत्र या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा होना चाहिए। ग्रेड-I पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और ग्रेड-III के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
RRB Section Controller Result 2026: DV और मेडिकल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
IIT पटना और खड़गपुर में आधे से ज्यादा पद खाली, क्या संकट में है 1.35 लाख छात्रों का भविष्य?
नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 116 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें सैलरी…
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें CBT में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर और अन्य पात्र वर्गों के लिए 250 रुपये शुल्क रखा गया है, जो परीक्षा में शामिल होने पर लगभग पूरा वापस कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : RRB Section Controller Result 2026: DV और मेडिकल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 2,728, ओबीसी के लिए 1,565, एससी के लिए 1,009, ईडब्ल्यूएस के लिए 658 और एसटी वर्ग के लिए 597 पद आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा (ME) के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र सुरक्षित रख लें। यह भर्ती युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है।
