-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Rrb Ntpc Recruitment 2024 Registration Begins Apply Now
रेलवे ने 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए निकाली 3 हजार से ज्यादा भर्तियां, जानें कैसे होगा सिलेक्शन
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय रेलवे में काम करने का सपना देख रहे है और अभी ग्रेजुएशन भी पूरा नहीं हुआ। तो आपके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 10 + 2 कैटेगरी के लिए 3000 से भी ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। जहां अब 12 पास स्टूडेंटस भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।

रेलवे जॉब (,सौजन्य-एक्स)
नवभारत डेस्क: रेलवे में काम करने का सपना देख रहे स्टूडेंटस के लिए एक अच्छी खबर आ गई हैं। रेलवे की अस भर्ती के लिए पोस्ट ग्रेजुएट होने की भी जरुरत नहीं है, क्योंकि अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्तियां निकाली है और साथ ही आज से ही इसके रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए है। जिसके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आवेदन मांगे है।
इस पद के लिए उम्मीदवारों को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए लेवल 2 और 3 के लिए कुल 3445 पद भरे जाएंगे। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द-से-जल्द इस पद के लिए आवेदन भरें। इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भी नजदीक है।
आवेदन के लिए आखिरी तारीख
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट पदों के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन बंद होनेवाले है। इस भर्ती के लिए आवेदन 21 सितंबर से शुरू हो गए है। इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2024 है। इससे पहले आरआरबी ने ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती निकाली थी और आवेदन मांगे थे। ध्यान रहें, कि ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन 14 सितंबर से शुरू हो चुके है।
सम्बंधित ख़बरें
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- झारखंड में दो दिन बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं , JGGLCCE परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 8113 पद भरे जाएंगे, जबकि 10 + 2 कैटेगरी के लिए कुल 3445 पदों पर इस भर्ती अभियान के जरिए भरे जाएंगे। इन दोनों को अगर मिलाया जाए तो इस बार इन भर्ती अभियानों के जरिए कुल 11588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा।
आवेदन के लिए विंडो
अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन के लिए विंडो 20 अक्टूबर को रात 11.59 के पहले तक खुला रहेगा। इसके अलावा फीस जमा करने के लिए विंडो 22 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसके अलावा आवेदन में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए विंडो 1 नवंबर 2024 के तक विंडो खुला रहेगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। जनरल कैटेगरी के लिए शुल्क 500 रुपये है, इसमें सीबीटी 1 के लिए अपीयर होने के बाद 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। इसके अलावा एससी, एसटी, एक्स-एसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जिसमें से सीबीटी 1 में अपीयर होने के बाद पूरे पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लाया सुनहरा मौका, लॉ ऑफिसर के पदों के लिए निकाली भर्तियां
पद के लिए योग्यता
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 की परीक्षा पास करना जरुरी है। इस पद के लिए अगर आयु सीमा की बात की जाए तो आयु कम से कम 18 और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। इस पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरे जा सकते है, इसकी लिंक वेबसाइट पर दी गई है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सिलेक्शन कई लेवल पर होगा, जिसमें पास होने के बाद ही उम्मीदवार आगे के टेस्ट दे सकता है। सबसे पहले सीबीटी 1 टेस्ट होगा। इसे पास करने के बाद ही सीबीटी 2 देना होगा। इसके बाद के चरण में पदों की जरुरत की हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा।
इन टेस्ट को पार करने के बाद ही उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा और आखिरी में मेडिकल राउंड होगा।
Rrb ntpc recruitment 2024 registration begins apply now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AM16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
Jul 26, 2026 | 10:36 AMकैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Jul 26, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM










