Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे की तरफ से युवाओं को बड़ा तोहफा… ALP भर्ती में बढ़ी सीटें, जानें पूरी डिटेल

RRB ALP Recruitment 2026 Vacancy: आरआरएलबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी की पदों की संख्या में संशोधन करते हुए 10 हजार से ज्यादा और भर्तियां निकाली हैं। सभी उम्मीदवार 4 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 23, 2026 | 06:08 PM

रेलवे की तरफ से युवाओं को बड़ा तोहफा (फोटो सोर्स-सेशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

RRB ALP Recruitment Update: आरआरएलबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी की पदों की संख्या में संशोधन करते हुए 10 हजार से ज्यादा और भर्तियां निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद आरआरबी में नौकरियों का संशोधन किया गया है। इन नई भर्तियों के लिए सभी उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 को लेकर नया संशोधन नोटिस जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन नंबर 01/2025 के तहत जारी भर्ती में कुछ रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार खाली पदों की संख्या 10,970 कर दी है।

एएलपी में बढ़ाई गई कितनी भर्तियां

दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 अप्रैल 2025 को एएलपी भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी किया था। उसमें पहले  11,127 पदों की घोषणा की गई थी। वहीं बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन में भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद आरआरबी की खाली पदों की संख्या बढ़ाई गई है।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में लिखा गया है, कि 12 अप्रै 2025 को जारी नोटिस में पूरे भारतीय रेलवे में एएलपी के 9,970 खाली पदों का ऐलान किया गया है। खाली पदों की संख्या कुछ आरआरबी में संशोधित की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन

WCL Recruitment: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन

CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन

NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन

किन आरआरबी में बढ़ाई गई वैकेंसी?

रेलवे बोर्ड द्वारा संशोधित नोटिस के तहत भुवनेश्वर आरआरबी में कुल खाली पदों की संख्या 928 से बढ़ाकर 1,355 कर दी गई है। वहीं बिलासपुर आरआरबी में कुल खाली पदों की संख्या 568 से बढ़ाकर 1,068 हो गई है। जबकि सिकंदराबाद आरआरबी में कुल खाली पदों की संख्या को बढ़ाकर 533 से 606 कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा बाकी की 17 आरआरबी के खाली पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख

रेलवे भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2026 तय की गई है। जबकि आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून 2026 है। इसके बाद उम्मीदवारों को 17 जून से 26 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार लाने का मौका दिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यू वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये होगी। जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: CSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां

कैसे करें आवेदन

सभी उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले RRB ALP Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।

Rrb alp recruitment 2026 railway increased assistant loco pilot vacancy to 10970 posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Career
  • Goverment Job
  • India Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.