RPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन
RPSC APO Recruitment 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के 371 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
- Written By: हितेश तिवारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
RPSC Jobs 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Assistant Prosecution Officer (APO) Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राजस्थान गृह विभाग में की जाएगी। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में कानून की पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।
RPSC ने निकाली 371 पदों पर भर्ती
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
BARC Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 6 पदों पर भर्ती, 44,900 रुपये तक मिलेगी शुरुआती सैलरी
BFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी
WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
IAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (Law) में डिग्री होना आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई है।
ये खबर भी पढ़ें : MP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भरें
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं राजस्थान के OBC, MBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
