Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, यूपी में खेल शिक्षक बनने का मौका

पूर्व खिलाड़ियों की लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विभिन्न खेलों के लिए 29 प्रशिक्षकों की अवश्यकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jun 02, 2025 | 11:03 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर- खेल शिक्षक की भर्ती

Follow Us
Follow Us:

मिर्जापुरः देश व प्रदेश की सरकारें पिछले कुछ वर्षों में खेल और खिलाड़ियों की तरफ ध्यान देना शुरू कर चुकी हैं। इसके बावजूद कई पूर्व खिलाड़ी ऐसे हैं, जो खेल छोड़ने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है। अगर आप पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खेल विभाग की तरफ से स्टेडियम में प्रशिक्षण देने के लिए अंशकालिक मानदेय पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

खेल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के बाद चयन ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद ख़िलाडियों की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्त कोच मिर्जापुर जिले के जसोवर में स्थित स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

29 प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO

54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट

गौरतलब है कि खेल निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में कोच की नियुक्ति की जा रही है। इसी के तहत मिर्जापुर जिले में स्थित जसोवर स्टेडियम के लिए वैंकेसी निकाली गई है। जसोवर में अलग-अलग खेलों के करीब 200 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें कई खेलों के प्रशिक्षक नहीं है। ऐसे में 29 खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर https://sewayojan.up.nic.in इच्छुक खिलाड़ी 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति से जुड़ी जानकारी के लिए जसोवर में स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इन खेलों के लिए कोच की जरूरत

खेल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि साइकलिंग व पॉवर लिफ्टिंग को छोड़कर अन्य खेलों के पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। अभी यहां पर नेटबॉल, फुटबॉल, एथिलिस्ट व पॉवर लिफ्टिंग के कोच है। अन्य खेलों में प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति होनी है, जो भी ख़िलाडी पात्र है। वह कागजात के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद जांच की जाएगी। वहीं, ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के बार अंशकालिक नियुक्ति की जाएगी। हालांकि अभी सैलरी को लेकर उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

Recruitment of sports teachers in 29 sports in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 11:02 AM

Topics:  

  • Career
  • Sports News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.