Recruitment in UP Police: उत्तर प्रदेश में 28 हजार पदों के लिए जल्द होगी पुलिस भर्ती, जानें डिटेल
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही 28 हजार से अधिक युवाओं के लिए कांन्सटेबल और इंस्पेक्टर पद पर भर्तियां निकालने जा रही है। जल्द ही इसके लिए आवेदन निकाले जाएंगे।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर पद पर निकलेंगी भर्तियां
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को खुशखबरी देने जा रही है। योगी सरकार जल्द ही पुलिस महकमे में 28 हजार पदों पर कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर पद पर भर्तियां निकालने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से अप्रैल और मई में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का एलान किया है। बोर्ड की ओर से कुल 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बोर्ड ने इस साल मार्च 2025 में 60 हजार से अधिर आरक्षियों एवं रेडियो संवर्ग के 1400 से अधिक पदों पर भर्तियां पूरी कर ली हैं। यह पुलिस भर्ती को स्ट्रीमलाइन करने और भर्ती कैलेंडर को समय से करने की दिशा में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का प्लान है।
अप्रैल-मई में इन पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने आगामी भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है। बोर्ड अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह या मई 2025 के प्रथम सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। भर्ती प्रक्रिया में उप निरीक्षक के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और जनपद बंदायू, लखनऊ और गोरखपुर जिले के लिए महिला पीसी के 106 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इसमें कुल 4,543 पदों पर उप निरीक्षक स्तर की भर्ती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Agra: विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
UP: सीएम योगी ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, एक्सप्रेसवे और नाइट सफारी पर दिया बड़ा अपडेट
PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका… GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान
आरक्षी स्तर पर भी होगी भर्ती
यूपी पुलिस में आरक्षी स्तर पर भी कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उसी समय शुरू होगी। इसमें आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशिष्ट बल और महिला आरक्षी पीएसी के 15,904 पद, आरक्षी के 3,245 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं। इसके तहत आरक्षी स्तर पर कुल 22,053 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कुल 26,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पदों पर होगी भर्ती
रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी। इस प्रकार निकट भविष्य में कुल 28 हजार से अधिक पदों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। कुशल खिलाड़ी के अन्तर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 91 पदों और आरक्षी नागरिक पुलिस 372 एवं आरक्षी पीएसी 174 पदों के लिए भी प्रक्रिया प्रचलित है। जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट और सोशिल मीडिया पर शीघ्र ही अग्रिम सूचना दी जायेगी।
