Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में सहायक प्रोफेसर पद पर निकली बंपर भर्ती, 7 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा शिक्षा विभाग में 2424 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर भर्ती अधिसूचना 2 अगस्त 2024 को जारी की गई। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त से 27 अगस्त 2024 तक किए जा सकते है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 04, 2024 | 09:28 PM

हरियाणा लोक सेवा आयोग (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा शिक्षा विभाग में 2424 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर भर्ती अधिसूचना 2 अगस्त 2024 को जारी की गई। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त से 27 अगस्त 2024 तक किए जा सकते है।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं: उम्मीदवारों को एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट regn.hpsc.gov.in या hpsc.gov.in पर जाना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन: वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को सही तरीके से भरें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • फीस: एप्लीकेशन फॉर्म की फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट: सभी जानकारियों को सही से भरकर फॉर्म को सबमिट करें।
  • सिग्नेचर: एप्लीकेशन फॉर्म तभी पूरा होगा जब आप उसमें अपने सिग्नेचर करेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से उस विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें वे आवेदन कर रहे हैं। मास्टर्स में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को मैट्रिक तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना आवश्यक है। उम्मीदवारों ने UGC या CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट पास किया होना चाहिए या उनके पास पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी की आयु आयोग में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि यानी 15 जुलाई 2024 से ठीक पहले वाले महीने के 15 दिन पहले तक 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘लोग कुछ भी कहें, मेरे लिए वो नेकदिल इंसान हैं’, रवि किशन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ

IPL 2026 में क्या RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? Virat Kohli ने दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ VIDEO

Kitchen Hacks: 2-3 दिन में सूख जाती हैं हरी मिर्च? अपनाएं ये 3 सीक्रेट हैक्स, हफ्तों तक बनी रहेंगी ताजी

Telangana में हैवानियत की हदें पार! तीसरी बार बेटी होने के डर से पति ने पूरे परिवार को स्विमिंग पूल में डुबोया

चयन प्रक्रिया

  • स्क्रीनिंग टेस्ट: स्क्रीनिंग टेस्ट (जहां भी लागू हो)। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। सभी के नंबर समान होंगे। वहीं इन प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • विषय ज्ञान परीक्षण: इसकी अवधि 3 घंटे होगी यह 150 अंकों के लिए होगा। विषय ज्ञान परीक्षण का वेटेज 81.5% होगा।
  • इंटरव्यू: इंटरव्यू का वेटेज 12.5% होगा।

एचपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जारी की अधिसूचना के अनुसार पहली मेरिट सूची विषय ज्ञान परीक्षण और साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

Recruitment for the post of assistant professor in hpsc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2024 | 09:28 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.