IPL 2026 में क्या RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? Virat Kohli ने दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ VIDEO
Virat Kohli: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने जीत से शुरुआत की। विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी वाले मजाक पर जवाब दिया और मेहनत, आत्मविश्वास व जीत के असली मायनों पर अपनी बात रखी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Respond on Naga’s Questions: आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ की है। आरसीबी ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। वहीं अब आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार क खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले विराट कोहली और नागा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पर विदेशी खिलाड़ी होने का आरोप लगाया। जिसका जवाब कोहली ने मजेदार तरीके से दिया।नागा ने विराट से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी प्लेइंग इलेवन में 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इसके जवाब में विराट ने कहा, “क्या आपको लगता है कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं? आप ये सवाल विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं।”
We're playing with 5 overseas players 😭 pic.twitter.com/BgP4pG6Vyv — Gaurav (@Melbourne__82) April 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
आईपीएल के नियम के मुताबिक किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। विराट कोहली लंदन में रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों या फिर आईपीएल के लिए भारत आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन पर विदेशी खिलाड़ी होने के मीम्स बनाए जाते हैं।
आईपीएल 2025 जीतने पर Virat Kohli की प्रतिक्रिया
नागा ने विराट कोहली से पूछा कि आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, लंबे समय से हमें इस खिताब का इंतजार था। जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ। वहीं टीम में आ रही नई प्रतिभाओं से असुरक्षा को लेकर कोहली ने कहा कि मुझे कई दिक्कत नहीं है। विराट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आपके साथ हो जाउंगाा। राजा बाबू फिल्म की तरह आप राजा बाबू बनना और मैं शक्ति कपूर बनूंगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर पर मंडरा रहा बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगाया गया जुर्माना
विराट, आप हर साल नए हेयरस्टाइल और टैटू के साथ आते हैं। मैं यह जानना चाहता हूं कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं। क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों के साथ चर्चा करते हैं? विराट ने इस सवाल के जवाब में कहा, “क्या आपको लगता है कि मैं अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं? मुझे जिस तरह का हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, मैं वैसा करवाता हूं। अगर आपको अच्छा महसूस होता है, तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।”
Virat Kohli के लिए जीत के असली मायने क्या हैं?
जीत के वास्तविक अर्थ पर कोहली ने कहा कि “जीत कड़ी मेहनत, खेल के प्रति कमिटेड रहने के लिए आपके किए गए सभी त्यागों का नतीजा है। यह सब एक तरह का भरोसा, एक इनाम, यह जानने के रूप में आता है कि आपने अपना समय बर्बाद नहीं किया है। बहुत से लोग हार से सीखते हैं, लेकिन बहुत से लोग बहुत निराश भी हो सकते हैं। इसलिए जब आप बहुत मेहनत के बाद जीतते हैं, तो इससे आपको अपनी मेहनत के साथ न्याय का एहसास होता है, और आपको और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।”
