रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव! अब CBT के साथ बढ़ेगा TBT का इस्तेमाल, रेल मंत्री ने दिए नए निर्देश
RRB Recruitment : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के निर्देश दिए हैं। अब सभी विभागीय परीक्षाएं CBT मोड में होंगी।
- Written By: हितेश तिवारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)
Railway Recruitment Board : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेलवे की सभी विभागीय परीक्षाएं अब कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी संभव हो, वहां टैबलेट आधारित टेस्टिंग (TBT) का दायरा बढ़ाया जाए, ताकि परीक्षा प्रणाली को और आधुनिक तथा प्रभावी बनाया जा सके।
रेलवे भर्ती परीक्षाओं में CBT के साथ बढ़ेगा TBT का इस्तेमाल
रेलवे के अनुसार CBT और TBT दोनों डिजिटल परीक्षा प्रणालियां हैं, लेकिन इनके संचालन में अंतर है। CBT में उम्मीदवार डेस्कटॉप कंप्यूटर पर परीक्षा देते हैं, जिसके लिए बड़े कंप्यूटर लैब और तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है। दूसरी ओर TBT में परीक्षा टैबलेट डिवाइस के माध्यम से ली जाती है, जिससे कम संसाधनों में भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती, बिना पढ़ाई भी कर सकेंगे आवेदन; नहीं होगी लिखित परीक्षा
ISRO Scientist Engineer Recruitment: 92 साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती; बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Patna High Court Assistant Recruitment: 68 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
UPPSC PCS 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
विशेषज्ञों का मानना है कि TBT प्रणाली दूरदराज क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा देने में मददगार साबित हो सकती है। रेलवे का उद्देश्य तकनीक की मदद से भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है।
ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली सरकार की नई पहल: अब नौवीं में फेल छात्रों की नहीं छूटेगी पढ़ाई, यहां जानें सारी डिटेल्स
परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के निर्देश
बैठक के दौरान रेल मंत्री ने रेलवे के वार्षिक भर्ती कैलेंडर की भी सराहना की, जिसे उम्मीदवारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 43,781 उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गई। इनमें 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), 14,298 टेक्नीशियन और 1,376 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में गिनी जाती हैं, क्योंकि इनमें लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं और परीक्षाएं देशभर के विभिन्न शहरों में कई शिफ्टों तथा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। रेलवे का कहना है कि इतनी व्यापक परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष और मानकीकृत बनाए रखने के लिए मजबूत तकनीकी ढांचे और बेहतर समन्वय की आवश्यकता होती है, जिस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
