सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! रेलवे ने निकाली 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ITI पास भी कर सकेंगे आवेदन
Railway Exam 2026: लवे द्वारा असिसटेंट लोको पायलट के 11127 खाली पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर 14 जून तक जारी रहेगी।
- Written By: यति सिंह
रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
RRB ALP Recruitment 2026:रेलवे की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे द्वारा असिसटेंट लोको पायलट के 11,127 खाली पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर 14 जून तक जारी रहेगी। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छा अवसर माना जा रहा है।
अभी फिलहाल रेलवे की तरफ से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन में जोनवार रिक्तियां, परीक्षा सिलेब्स, परीक्षा शुल्क, मेडिकल मानक जैसी जानकारी दी जाएगी। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के अंदर कुल 17 रेलवे जोनों में भर्तियां निकाली जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
रेलवे भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार का 10वीं प्राप्त होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई होना जरूरी है। इससे संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा मैकेनिकल, इलैक्ट्रोनिक्स, ऑटोमोबाइल या बीटेक किए हुए छात्र भी आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जबकि ओबीसी को 3 और एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसी के साथ आरक्षित वर्ग और भूतपूर्व सैनिकों की ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में फैलाया कचरा, रातभर तेज आवाज में चलाए वीडियो, यात्री की पोस्ट ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में 119 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
मुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
MRVC ने उत्साह से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कर्मचारियों ने अपनाया फिटनेस और माइंडफुलनेस का मंत्र
आवेदन प्रक्रिया के लिए शुल्क
रेलवे भर्ती प्रक्रिया के लिए अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को 500रुपये जमा करना अनिवार्य है। वहीं एसटी/ एससी , एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर ईबीसी वर्ग को 250 रुपये की छूट दी जाएगी। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कैसे की जाएगी चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले सीबीटी 1, सीबीटी 2 पेपर में भाग लेना होगा। बतादें कि दोनों लेवल में पास होने के बाद अभ्यार्थियों को कम्प्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में पास होना होगा। सभी लेवल के बाद चयनित अभ्यार्थियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: SBI में नौकरी करने का सुनहरा मौका… 4000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
कितने और कौन-कौन से जोन में की जाएगी भर्ती
भारतीय रेलवे भर्ती में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। जानें कौन से रिक्त स्थानों पर होगी भर्ती…
सेंट्रल रेलवे-1400, ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 700, ईस्ट कोस्ट रेलवे- 1625, ईस्टर्न रेलवे- 608, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे- 457, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे- 105, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे- 1276, नॉर्थन रेलवे-740, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे- 600, साउथ सेंट्रल रेलवे- 674, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 200, साउथ ईस्टर्न रेलवे- 1531, साउथर्न रेलवे- 250, साउथ वेस्टर्न रेलवे- 200, वेस्ट सेंट्रल रेलवे- 541, वेस्टर्न रेलवे- 214
