MPESB Group 3 Recruitment 2026: 1,700 पदों पर भर्ती, 50 हजार तक वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

MPESB Vacancy : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे संस्करण के लिए 1,700 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 29 अगस्त से 12 सितंबर तक होंगे।
MPESB has announced recruitment for 1,700 Group-3 posts.
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

MPESB Group 3 Jobs : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे संस्करण के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,700 पदों को भरा जाएगा। इनमें सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन, सर्वेक्षक और अन्य पद शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। सब इंजीनियर पद के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है।

ड्राफ्ट्समैन पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री के साथ ऑटोकैड और ड्राफ्टिंग की जानकारी मांगी गई है। प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है। अन्य पदों के लिए संबंधित विभाग द्वारा तय शैक्षणिक योग्यता लागू होगी।

18 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र 500 रुपये शुल्क देना होगा।

मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र है। MP Online कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये पोर्टल शुल्क और पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के लिए 20 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा। सीधी भर्ती के लंबित मामलों में कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

50 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार संबंधित पद के वेतन स्तर के आधार पर वेतन दिया जाएगा। उप अभियंता का वेतनमान 32,800 से 1,03,600 रुपये और वेतन स्तर-8 है। प्रयोगशाला तकनीशियन और नक्शानवीस का वेतनमान 25,300 से 80,500 रुपये तथा वेतन स्तर-6 है। सर्वेक्षक के लिए 22,100 से 70,000 रुपये का वेतनमान और लेवल-5 निर्धारित है। परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

वहीं SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

MPESB has announced recruitment for 1,700 Group-3 posts.
BTSC Staff Nurse Result 2026: 11,389 पदों का रिजल्ट जारी, अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन; ऐसे चेक करें परिणाम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com