बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे

Bank of India Vacancy: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ इंडिया ने 514 पदों पर क्रेडिट ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2025-2026 के लिए क्रेडिट ऑफिसर के कई पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक अपने जनरल बैंकिंग ऑफिसर स्ट्रीम के तहत रिक्त पदों को भरेगी। यह भर्ती विशेष रुप से पेशेवरों के लिए है जो बैंक क्रेडिट ऑपरेशन और रिस्क मैनेजमेंट विभाग को मजबूती देंगे।

सरकारी बैंक में भर्ती की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। दरअसल बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के कुल 514 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 तय की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती

  • मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल - II
  • मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल -  III
  • सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल - IV

पद के लिए योग्यता

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए जैसे कि फाइनेंस, बैंकिंग, कॉमर्स, मैनेजमेंट इत्यादि क्षेत्र में डिग्री। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। जैसे MMGS-II के लिए 25 से 35 वर्ष, MMGS III के लिए 28 से 38 वर्ष और SMGS IV के लिए 30-40 वर्ष तक। आरक्षित श्रेणियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु-छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के बाद होम पेज पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करने के बाद जरूर जानकारी दर्ज करें।
  • फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और एक प्रति सुरक्षित रख लें।

कितनी होगी सैलरी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार पे स्केल 64820 रुपए से 120940 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com